एक्सप्लोरर

40,000 वनप्लस यूजर्स के क्रेडिट कार्ड हुए फ्रॉड ट्रांजैक्शन का शिकार- वनप्लस

वनप्लस के लगभग 40,000 यूजर्स के क्रेडिट कार्ड को हैक कर उससे फ्रॉड ट्रांजैकेशन करने की कोशिश की गई.

नई दिल्लीः वनप्लस के यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से फ्राड ट्रांजैक्शन की कोशिश विवाद के बाद अब कंपनी ने बताया है कि वनप्लस के लगभग 40,000 यूजर्स के क्रेडिट कार्ड को हैक कर उससे फ्रॉड ट्रांजैकेशन करने की कोशिश की गई.

कंपनी ने अपनी जांच पूरी होने के बाद इस घटना पर बयान जारी किया. कंपनी की ओर से वनप्लस फोरम पर लिखा गया कि ''हमारे सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ और हमारे पेमेंट पेज में मैलिशियस स्क्रिप्ट जोड़ दी गई. जिसकी मदद से ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा डेटा चुराया गया. साथ ही ये स्क्रिप्ट हैकर्स को डेटा यूजर के ब्राउजर से सीधे भेज रहा था. ''

कंपनी ने आगे बताया कि ''जिन यूजर्स ने वेबसाइट पर मध्य नवंबर से लेकर 11 जनवरी तक क्रेडिट कार्ड के जरिए वनप्लस डिवाइस खरीदा है, उनका क्रेडिट कार्ड इस फ्रॉड ट्रांजैक्शन का शिकार हुआ है. अगर इस दौरान आपके अकाउंट में सेव क्रेडिट कार्ड से या पेपाल के जरिए खरीदारी की है उनका क्रेडिट कार्ड इस फ्राड का शिकार नहीं होगा है ओर सुरक्षित है.'' कंपनी ने इस पूरे वाकया पर माफी मांगते हुए कहा कि हम जो हुआ है उसके लिए सभी यूजर्स से माफी मांगते हैं

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते कई वनप्लस यूजर्स जिन्होंने वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से स्मार्टफोन खरीदा था उनके क्रेडिट कार्ड से छेड़छाड़ की कोशिश की शिकायत सामने आई थी. वनप्लस फोरम पर लगभग 70 यूजर्स ने क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड की शिकायत की थी. जिनके मुताबिक पिछले कुछ महीनो में उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन की कोशिश की जा रहा है. इस कार्ड को वनप्लस की वेबसाइट पर यूजर्स ने यूज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'

कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा

Embed widget