एक्सप्लोरर

4 जून से भारत में बिकने को तैयार है Oneplus 7, जानें यह स्मार्टफोन क्यों है खास

पिछले वर्जन वनप्लस 6टी में कुछ सुधार करने के बाद वनप्लस 7 को कंपनी की तरफ से लॉन्च किया गया है.

वनप्लस 7 भारत में कल यानी 4 जून को अपनी पहली बिक्री लिए तैयार है. इस स्मार्टफोन की घोषणा 14 मई को वनप्लस 7 प्रो के साथ ही की गई थी. हालांकि, यह स्मार्टफोन वनप्लस 7 प्रो की तरह वर्सिटाइल नहीं है लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो वनप्लस 6टी का अपग्रेड ढूंढ़ रहे हैं. पिछले वर्जन में कुछ सुधार करने के बाद वनप्लस 7 को कंपनी की तरफ से लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत इसके पहले वर्जन 6टी की तुलना में कम है, जो खरीदारों को खास तौर पर लुभाएगी.

4 जून से भारत में बिकने को तैयार है Oneplus 7, जानें यह स्मार्टफोन क्यों है खास

कीमत वनप्लस 7 दो वेरिएंट्स- 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज के साथ और 8 रैम 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. 6 जीबी वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम वाले मॉडल के लिए 37,999 रुपये यूजर्स को चुकाने होंगे.

4 जून से भारत में बिकने को तैयार है Oneplus 7, जानें यह स्मार्टफोन क्यों है खास

इसके अलावा खरीदारों के पास कलर वेरिएंट्स में भी विविधता देखने को मिलेगी. मिरर ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन के ये स्मार्टफोन दिखने में काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं. हालांकि, खास बात यह है कि रेड कलर वेरिएंट्स को खास तौर पर भारत और चीन के लिए लॉन्च किया गया है, जो केवल 8 जीबी रैम के साथ आता है.

इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे खरीदने के लिए आप Amazon India, वनप्लस इंडिया स्टोर, वनप्लस के पार्टनर स्टोर पर जा सकते हैं.

फीचर्स यह कहना गलत नहीं होगा कि वनप्लस 7 अपने पिछले वर्जन वनप्लस 6 टी का ही अपग्रेड्रेशन है, क्योंकि पिछले वर्जन की बहुत सी खबूयां हैं जो वनप्लस 7 सीरीज का हिस्सा हैं. इसमें 6.41-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसमें फुल एचडी प्लस (2340 x 1080 पिक्सल) का रिज़ॉल्यूशन है. स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 6 की लेयर्स दी गई है. डिस्पेल में वॉटरड्रॉप फीचर वनप्लस 7 में ही इंट्रेड्यूस किया गया है. बता दें वनप्लस 6 में नॉच की सुविधा पहली बार दी गई थी.

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से ऑपरेट किया जाता है, जिसमें 6 जीबी/8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज जैसे अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं. स्मार्टफोन ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित है.

4 जून से भारत में बिकने को तैयार है Oneplus 7, जानें यह स्मार्टफोन क्यों है खास

इस स्मार्टफोन का कैमरा वनप्लस 7 प्रो की तरह वर्सिटाइल नहीं है, लेकिन यह 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/1.7 एपर्चर और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है. वॉटरड्रॉप नॉच में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

वनप्लस 7 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर दिया गया हैं जो डॉल्बी एटॉम से लैस है, के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएफएस 3.1 स्टोरेज, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

अपने पिछले वेरिएंट में वनप्ल्स 6टी की तरह ही वनप्लस 7 में भी 3,700 एमएएच की बैटरी है और यह 20 वॉट का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget