एक्सप्लोरर

'OnePlus 7 Pro' स्मार्टफोन लॉन्च: स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और तीन रियर कैमरा से लोडेड है फोन

वनप्लस ने अपने वनप्लस 7 और वनप्लस 7 Pro स्मार्टफोन्स को ग्लोबली एकसाथ लॉन्च किया. इस लॉन्च के लिए भारत (बेंगलुरु), यूके (लंदन) और यूएस (न्यू यॉर्क) में एकसाथ लॉन्च इवेंट रखे गए.

नई दिल्ली: वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स 14 मई को लॉन्च हो गए हैं. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने एक बड़े लॉन्च में अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है. इस लॉन्चिंग इवेंट में वनप्लस 7 सीरीज के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए. वनप्लस ने अपने 'वनप्लस 7' और 'वनप्लस 7 प्रो' स्मार्टफोन्स को ग्लोबली एकसाथ लॉन्च किया. इस लॉन्च के लिए भारत (बेंगलुरु), यूके (लंदन) और यूएस (न्यू यॉर्क) में एकसाथ लॉन्च इवेंट रखे गए.

वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7 डिवाइसेज में से बेहतर वेरियंट है, इसलिए इसपर सभी की खास नजरें है. इवेंट के मुताबिक, वनप्लस 7 प्रो के फीचर्स में ट्रिपल कैमरा है, डिस्प्ले पर दोहरा कर्व्ड एज भी दिया गया हैं. स्मार्टफोन में सेल्फी लिए पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन को नेबुला ब्लू, ब्लैक और आमंड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इवेंट के होस्ट पेई के मुताबिक, नेबुला ब्लू उनका पसंदीदा वेरिएंट है. इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ऑल ग्लास दिया गया है. पेई ने इसे अब तक का सबसे खूबसूरत वनप्लस स्मार्टफ़ोन बताया. पेई कहते हैं कि डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में फ्लुइड एमोलेड दिया गया है, जो बॉर्डरलेस है. पेई ने इसे 'नो होल, नो नॉच बताया. वनप्लस 7 प्रो में QHD+ रिज़ॉल्यूशन पैनल दिया गया है, जिसका डिस्पेल 6.7 इंच का है. जिसमें 516 की पीपीआई है.

कैमरा वह वनप्लस 7 प्रो का सेल्फी कैमरा मोटराइज्ड है, जिसे डिस्प्ले अंदर टक किया गया है. वनप्लस का कहना है कि सेल्फी लेने के लिए यदि आप इसे 50 साल भी इस्तेमाल करें फिर भी कैमरा ठीक काम करता रहेगा. वनप्लस 7 प्रो में अलग-अलग पावर सेंसर के तीन रियर कैमरा दिए गए हैं. जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो सोनी IMX586 सेंसर से लैस है. यह लो लाइट में भी काफी बेहतर प्रदर्शन करता है. फोन के दूसरे कैमरा की बात करें तो इसमें 7P लेंस है और OIS भी दिया गया है. वनप्लस 7 प्रो में एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी है जिसका रिजोल्यूशन 16 मेगापिक्सल है. वनप्लस 7 प्रो तीसरे लेंस में 3X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ टेलीफोटो लेंस है और यह 8 मेगापिक्सल का है. वनप्लस 7 प्रो कैमरे में पीडीएएफ, लेजर ऑटो फोकस और सीएएफ को भी सपोर्ट करता है.

OnePlus 7 Pro' स्मार्टफोन लॉन्च: स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और तीन रियर कैमरा से लोडेड है फोन

अन्य फीचर्स वनप्लस 7 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है, यह 7nm प्रोसेसिंग चिपसेट से लोडेड है जो एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. वनप्लस का कहना है कि यह 20 फीसदी ज्यादा पावरफुल है. ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है. फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है. वनप्लस 7 प्रो यूएफएस 3.0 मेमोरी के साथ आता है, जो इसे लाने वाला यह दुनिया का पहला डिवाइस होगा. स्मार्टफोन 30W Warp चार्ज के साथ आता है जिसमें 4000 mAh की बैटरी को लिक्विड कूलिंग फीचर्स के साथ दिया गया है.

OnePlus 7 Pro' स्मार्टफोन लॉन्च: स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और तीन रियर कैमरा से लोडेड है फोन

ऑक्सीजन ओएस फीचर के तहत कंपनी स्मूथ नेवीगेशन का भी वादा कर रही है. स्मार्टफोन के अंधाधुंध इस्तेमाल से निजाद दिलाने के लिए इसमें नया ज़ेन मोड भी दिया गया है, जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से 20 मिनट का ब्रेक लेने देगा. इन 20 मिनटों के दौरान, आप केवल कॉल कर पाएंगे और फोटो ले सकते हैं.

वनप्लस 7 प्रो के 6GB रैम और 128 जीबी वैरिएंट के लिए क़ीमत 48,999 रुपये से शुरू होती है, 8 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 52,999 रुपए होगी जबकि 12 जीबी रैम की कीमत 57,999 रुपए होगी.

बेंगलुरु में लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समय के हिसाब से शाम 8 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. वहीं उस वक्त यूएस में सुबह के 11 और यूके में शाम के 4 बज रहे थे. भारत में यह इवेंट बेंगलुरु के इंटरनैशनल एग्जिबिशन सेंटर में किया गया. वनप्लस के लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget