एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले खुलासा, OnePlus 6 होगा भारत में एमेजन एक्सक्लूसिव

एक नया टीजर आया है जिसने इस बात पर मुहर लगा दी है कि आने वाला वनप्लस 6 भी पुराने वनप्लस स्मार्टफोन्स की तरह ही भारत में एमेजन एक्सक्लुसिव होगा.

नई दिल्लीः वनप्लस 6 कंपनी का साल 2018 का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन है. इस फ्लैगशिप से जुड़े टीजर कंपनी जारी कर रही है और इसी कड़ी में एक नया टीजर आया है जिसने इस बात पर मुहर लगा दी है कि आने वाला वनप्लस 6 भी पुराने वनप्लस स्मार्टफोन्स की तरह ही भारत में एमेजन एक्सक्लुसिव होगा.

ये जानकारी एक टीजर से सामने आई है जिसे इस इस वीकेंड पर एक फिल्म स्क्रीन के दौरान दिखाया गया. ये वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन का प्रमोशनल टीजर था. जिसकी थीम लाइन “The speed you need” थी. गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक इस टीजर के अंत में एमेजन इंडिया का लोगो दिया गया जिससे इसबात पर मुहर लग गई है कि वनप्लस 6 भारत में एमेजन एक्सक्लुसिव होगा.

वनप्लस 6 को लेकर लीक रिपोर्ट्स का दौर जारी है. आने वाले इस स्मार्टफोन को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन इसकी लॉन्च तारीख से अबतक पर्दा नहीं उठा है. ये स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में आ सकते हैं.

अब तक की लीक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 6 एज टू एज स्क्रीन और नॉच के साथ आएगा. इसमें आईफोन X की तरह जेस्चर कंट्रोल सपोर्ट फीचर हो सकता है. कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ बता चुके हैं कि वनप्लस 6 का नॉच हाइड यानी छुपाया भी जा सकेगा. इसके अलावा लाउ ने फोरम पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि वनप्लस 6 स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी. इसके अलावा वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. इसका एवेंजर्स थीम वाला मॉडल लॉन्च किया जा सकता है. आपको याद होगा कि वनप्लस 5T का भी स्टार-वॉर्स लिमिटेड एडिशन कंपनी ने उतारा था.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं. यह फोन इसी साल जून में दस्तक दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget