एक्सप्लोरर

अब इस तरह से की जाएगी सोशल मीडिया पर चरमपंथियों की पहचान

साल 2016 में ट्विटर ने बताया था कि उसने आईएसआईएस से जुड़े 3,60,000 खातों को बंद किया है.

वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने सोशल मीडिया पर आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े चरमपंथियों की पहचान का तरीका ढूंढ निकालने का दावा किया है जिससे अपने सोशल मीडिया खातों पर आपत्तिजनक चीजें लिखने, बोलने या फिर साझा करने से पहले ही उनकी पहचान मुमकिन हो सकेगी. सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान करने, नए सदस्यों की भर्ती करने और हिंसा भड़काने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑनलाइन चरमपंथी समूहों की संख्या और उनका आकार बढ़ रहा है.

प्रमुख सोशल मीडिया साइट इस प्रवृति से मुकाबला करने की दिशा में काम कर रही हैं. वो इन खातों की पहचान के लिए यूजर्स की ओर से किसी पोस्ट को रिपोर्ट करने पर बहुत हद तक निर्भर रहती हैं. साल 2016 में ट्विटर ने बताया था कि उसने आईएसआईएस से जुड़े 3,60,000 खातों को बंद किया है. एक बार कोई खाता इस्तेमाल से रोक दिए जाने के बाद उस यूजर्स द्वारा कोई नया खाता खोलने या बहुत सारे खाते चलाने की गुंजाइश कम रहती है.

मैसेच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के तौहीद जमां ने कहा, "सोशल मीडिया चरमपंथी संगठनों के लिए ताकतवर मंच बन गया है, आईएसआईएस हो या श्वेत राष्ट्रवादी ऑल्ट-राइट ग्रुप हो." जमां ने कहा, "ये समूह नफरत से भरे दुष्प्रचार फैलाने, हिंसा भड़काने और आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए सोशल नेटवर्कों का इस्तेमाल करते हैं जिससे यह आम लोगों के लिए खतरा बन गया है."

रिसर्चर्स ने करीब 5,000 ऐसे सीड यूजर्स से ट्विटर के आंकड़े इकट्ठा किए जिनसे आईएसआईएस के सदस्य परिचित थे या जो आईएसआईएस के कई सदस्यों से मित्र और फॉलोवर के तौर पर जुड़े थे. उन्होंने खबरों, ब्लॉग, कानून का पालन कराने वाली एजेंसियों की ओर से जारी की गई रिपोर्टों और थिंक टैंक के जरिए उनके नाम हासिल किए.

इन यूजर्स की टाइमलाइन से 48 लाख ट्वीटों के विषय-वस्तु की समीक्षा करने के अतिरिक्त उन्होंने खातों के निलंबन का भी पता लगाया. विषयवस्तु में जिसमें टेक्स्ट, लिंक, हैशटैग और मेंशन शामिल थे. उन्होंने उनके मित्रों और फॉलावरों के खातों के निलंबन का भी पता लगाया.

रिसर्चर्स ने आईएसआईएस और अल-कायदा से हमदर्दी रखने वालों और ज्ञात विदेशी लड़ाकों के खातों और उनकी ओर से ट्विटर पर डाली गई ऐसी सामग्रियों पर ज्यादा ध्यान दिया जिन्हें ट्विटर ने आतंकवादी प्रकृति का करार दिया था.

चरमपंथी व्यवहार की सांख्यिकीय मॉडेलिंग और आईएसआईएस के असल यूजर डेटा का इस्तेमाल करते हुए शोधकर्ताओं ने नए चरमपंथी उपयोक्ताओं की पहचान पहले ही कर लेने का तरीका विकसित किया. इससे यह भी पता लग सकेगा कि क्या एक ही शख्स एक से ज्यादा खाता चला जा रहा है.

देश और विदेश की बड़ी खबरें देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget