एक्सप्लोरर

बजट सेगमेंट का दमदार स्मार्टफोन है नया Nokia C3, इस फोन से है सीधा मुकाबला

Nokia C3 के 2GB + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है जबकि इसके 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट के दाम 8,999 रुपये है.

बजट सेगमेंट में Nokia (HMD Global) ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia C3 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस समय मार्केट में कई 10 हजार से कम कीमत के स्मार्टफोन आपको मिल जाएंगे लेकिन नए Nokia C3 में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे अपने सेगमेंट में एक बेहतर स्मार्टफोन बनाते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में.

कीमत Nokia C3 में दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. इसके 2GB + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है जबकि इसके 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. नोकिया का यह हैंडसेट स्यान, सैंड और चारकोल कलर में आता है. बिक्री के लिए यह फोन उपलब्ध है.

डिजाइन और डिस्प्ले नए Nokia C3 का डिजाइन सिंपल है.रियर में सिंगल कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश लाइट दी गई है. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी मिलती है. इस फोन में 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले (720x1,440 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन ) के साथ दिया गया है. फोन का डिस्प्ले ब्राइट है. डिस्प्ले बड़ा होने की वजह से इस पर फोटो, वीडियो और गेम्स खेलने में मजा आता है.

कैमरा नए Nokia C3 में LED फ्लैश के साथ 8MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 होगा. वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोटोग्राफी और वीडियो शूट के लिए यह फोन निराश नहीं करता. इसके फ्रंट कैमरे से HD वीडियो शूट कर सकते हैं जबकि रियर कैमरे की मदद से फुल HD तक वीडियो शूट किये जा सकते हैं.

परफॉरमेंस Nokia C3 में octa-core Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया है, यह फोन एंड्राइड 10 ओएस पर बेस्ड है. इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 3,040mAh की बैटरी दी गई है जिसे रीमूव किया जा सकता है. इस फोन की बैटरी एक दिन आराम से निकाल देती है. इस फोन को एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. बिना किस परेशानी के यह फोनबेहतर परफॉरमेंस देता है.

कनेक्टिविटी नए Nokia C3 में कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ V4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है. इसमें ड्यूल सिम का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं. अपनी कीमत, फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में यह अच्छा स्मार्टफोन है, जोकि चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को तगड़ी चुनौती देता है.

Realme Narzo 10A से होगा मुकाबला नए Nokia C3 का मुकाबला Realme Narzo 10A से होगा. इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है. Narzo 10A में 6.5 इंच का डिस्प्ले दी गई है, यह औसत डिस्प्ले है. इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हेलियो G70 प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इस फोन 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 12MP + 2MP + 2MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Narzo कंपनी की बेसिक बजट सीरिज है. लेकिन यहां पर Nokia अपने भरोसे के साथ काफी आगे है.

ये भी पढ़ें

इन लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Vivo V20 SE, Realme 7 pro से होगा मुकाबला अगर आपका फोन भी हो गया है चोरी तो ऐसे पता लगाएं, जानें क्या है ट्रिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ
ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ
बंगाल चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुगली में गरजे सीएम योगी, कहा- जय श्रीराम के नारे से...
बंगाल चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुगली में गरजे सीएम योगी, कहा- जय श्रीराम के नारे से...
कौन है ट्रंप के बगल वाली 'मिस्ट्री वुमन', व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा 'सुपरमैन' अवतार
कौन है ट्रंप के बगल वाली 'मिस्ट्री वुमन', व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा 'सुपरमैन' अवतार
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान, रितेश देशमुख ने सुनाई खरी-खरी
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान, रितेश देशमुख ने सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Delhi Politcs : Arvind Kejriwal ने सत्याग्रह का किया ऐलान | Justice Swarana Kanta | Raghav Chadha
Iran US Peace Talk Update: पीस टॉक में अब रूस की एंट्री! | Vladimit Putin | USA | Trump | News
Attack on Trump | Trump Assassination Attempt: हमले के बाद ईरान से क्यों भागे Abbas Araghchi?
Sansani: ट्रंप का अगला कदम क्या होगा? पूरी दुनिया की नजर | Attack On Trump
Viral Video: ओवरटेक की गलती से हुआ जोरदार एक्सीडेंट | Road Accident | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ
ईरान के विदेश मंत्री रूस पहुंचे तो भड़क गए ट्रंप, बोले- तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें, जानें पीस टॉक का क्या हुआ
बंगाल चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुगली में गरजे सीएम योगी, कहा- जय श्रीराम के नारे से...
बंगाल चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुगली में गरजे सीएम योगी, कहा- जय श्रीराम के नारे से...
कौन है ट्रंप के बगल वाली 'मिस्ट्री वुमन', व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा 'सुपरमैन' अवतार
कौन है ट्रंप के बगल वाली 'मिस्ट्री वुमन', व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग के बीच दिखा 'सुपरमैन' अवतार
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान, रितेश देशमुख ने सुनाई खरी-खरी
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान, रितेश देशमुख ने सुनाई खरी-खरी
IPL 2026, DC vs RCB: आज गेंदबाज करेंगे कमाल या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें मैच प्रीव्यू
IPL 2026, DC vs RCB: आज गेंदबाज करेंगे कमाल या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें मैच प्रीव्यू
Explained: 100 से ज्यादा एजेंट्स, हाई लेवल सिक्योरिटी और दुनिया की नजरें... फिर कैसे हुआ ट्रंप की पार्टी में हमला? बार-बार चूक क्यों?
100 से ज्यादा एजेंट, हाई लेवल सिक्योरिटी और दुनिया की नजरें.. कैसे हुआ ट्रंप पर हमला? चूक क्यों
Shubman Gill Salary: एक मैच के लिए कितनी फीस लेते हैं शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ से ज्यादा या कम?
एक मैच के लिए कितनी फीस लेते हैं शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ से ज्यादा या कम?
AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ही सबसे ज्यादा डरे हुए! नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ही सबसे ज्यादा डरे हुए! नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget