एक्सप्लोरर

Nokia 7 Plus को मिला Android 10 अपडेट, शामिल हुए ये खास फीचर्स

Nokia 7 Plus: कंपनी इस अपडेट को स्मार्टफोन में OTA के जरिये पहुंचा रही है. अपडेट मिलने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी भी मिलेगी.

नई दिल्ली:  अगर आपके पास Nokia 7 Plus स्मार्टफोन है तो यह खबर आपके लिए है. इस स्मार्टफोन को Google का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 मिलना शुरू हो गया है. कंपनी ने अपडेट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है. कंपनी ने ट्वीट में लिखा, 'Nokia 7 Plus अब और बेहतर हो गया है. यह स्मार्टफोन अब लेटेस्ट Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है.

Nokia 7 Plus को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था. Android 10 अपडेट के साथ कंपनी इस फ़ोन के साथ दिसंबर 2019 का सिक्यॉरिटी पैच भी दे रही है. नए अपडेट के साथ इन डिवाइसेज को डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाइ, जेस्चर नैविगेशन के साथ प्रिवेसी और लोकेशन के लिए अडिशनल कंट्रोल्स शामिल हुए हैं.

HMD ग्लोबल ने Nokia 6.1 Plus के लिए भी ऐंड्रॉयड 10 अपडेट को रिलीज किया है. Nokia 6.1 Plus की तरह ही Nokia 7 Plus के लिए भी यह अपडेट वर्जन 4.10C से रिलीज हुआ है. हालांकि, Nokia 7 Plus के लिए आए अपडेट का साइज Nokia 6.1 Plus के मुकाबले ज्यादा है, इस अपडेट का साइज 1422.3MB बताया जा रहा है.

कंपनी इस अपडेट को स्मार्टफोन में OTA के जरिये पहुंचा रही है. और बैचेज में जारी किया जा रहा यह अपडेट जल्द ही सभी Nokia 7 Plus स्मार्टफोन्स तक पहुंच जाएगा.इतना ही नहीं अपडेट मिलने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी भी मिलेगी. इतना ही नहीं फोन की सेटिंग में दिए सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जाकर भी इस अपडेट को चेक किया जा सकता है.

Nokia 7 Plus के फीचर्स की बात करें तो परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 660  प्रोसेसर दिया है. इसके अलावा इसमें 6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है.  फोटोग्राफी के लाइट फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. जबकि पावर के लिए इसमें 3,800 mAh की बैटरी मिलती है.

यह भी देखें

Toreto Bash ब्लूटूथ स्पीकर भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo S1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'

वीडियोज

Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?
Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget