एक्सप्लोरर

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

ये सभी मॉडल्स अगले हफ्ते से अमेरिका में उपलब्ध होंगे. वहीं भारत में वाईफाई मॉडल की शुरूआती कीमत 71,900 रुपये है तो वहीं वाईफाई + सेलुलर वेरिएंट की शुरूआती कीमत 85,900 रुपये है.

नई दिल्ली: एपल ने आखिरकार अपना मोस्ट अवेटेड आईपैड प्रो मॉडल्स, नया मैक मिनी और नया मैकबुक एयर लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक इवेंट में यानी की ब्रूकलिन अकादमी ऑफ म्यूजिक में लॉन्च किया. सभी डिवाइस भारत में जल्द ही उपलब्ध होंगे. तो चलिए हम आपको इन तीनों नए डिवाइस यानी की आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और मैक मिनी के बारे में जानकारी देते हैं.

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

एपल 11 इंच आईपैड प्रो

आईपैड प्रो 4 स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें वाईफाई और वाईफाई + सेलुलर मॉडल उपलब्ध है. इनकी कीमत कुछ इस प्रकार है.

वाईफाई मॉडल्स

64GB- 799 डॉलर

256GB- 949 डॉलर

512GB- 1149 डॉलर

1 टीबी- 1549 डॉलर

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वाईफाई + सेलुलर वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार

64GB- 949 डॉलर

256GB- 1099 डॉलर

512GB - 1299 डॉलर

1TB- 1699 डॉलर

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

ये सभी मॉडल्स अगले हफ्ते से अमेरिका में उपलब्ध होंगे. वहीं भारत में वाईफाई मॉडल की शुरूआती कीमत 71,900 रुपये है तो वहीं वाईफाई + सेलुलर वेरिएंट की शुरूआती कीमत 85,900 रुपये है.

11 इंच के आईपैड प्रो की कुछ स्पेक्स की अगर बात करें तो इसमें 11 इंच का रेटिना स्क्रीन दिया गया है जो 2388x1668 पिक्सल्स के साथ आता है. साथ में प्रोमोशन टेक और ट्रू टोन डिस्प्ले की भी सुविधा दी गई है. यहां A12X बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस बार डिवाइस से टचआईडी फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा हटा दी गई है तो वहीं अब फेसआईडी फीचर दे दिया गया है. वहीं ये पहला ऐसा डिवाइस है जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट और बड़ी बैटरी के साथ आता है.

एपल 12.9 इंच का आईपैड प्रो

12.9 इंच का आईपैड प्रो भी 11 इंच मॉडल की तरह ही है.

वाईफाई वेरिएंट की कीमत

64GB- 999 डॉलर

256GB-1149 डॉलर

512GB- 1349 डॉलर

1TB- 1749 डॉलर

वाईफाई+ सेलुलर मॉडल की कीमत

64GB- 1149 डॉलर

256GB-1299 डॉलर

512GB- 1499 डॉलर

1TB- 1899 डॉलर

वाईफाई मॉडल की भारत में शुरूआती कीमत 89,900 रुपये है तो वहीं बेस वेरिएंट यानी की वाईफाई + सेलुलर की कीमत 1,03,900 रुपये है.

स्पेक्स के मामले में आईपैड प्रो में 12.9 इंच का रेटिना स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो प्रोमोशन टेक और ट्रूटोन डिस्प्ले के साथ आता है. बाकी स्पेक्स की अगर बात करें तो यहां एपल के A12 बायोनिक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है तो वहीं नेक्स्ट जेनरेशन न्यूरल इंजन, M12 कोप्रोसेसर और 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा.

एपल मैकबुक एयर 2018

नए मैकबुक एयर लैपटॉप की शुरूआती कीमत 1199 डॉलर है और ये अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा. वहीं अगर आप भारत से इसे खरीदना चाहते हैं तो ये आपको 1,14,900 रुपये की कीमत पर पड़ेगा. प्री ऑर्डर की शुरूआत 7 नवंबर से हो रही है. कुछ नए फीचर्स जो इसमें जोड़े गए हैं वो हैं टच आईडी, इंटेल 8th जेनरेशन प्रोसेसर, 8 जीबी और 16 जीबी रैम सपोर्ट और 1.5 टीबी का SSD स्टोरेज वेरिएंट. ये पहले से ही 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है.

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसमें 13.3 इंच का LED बैकलिट रेटिना डिस्प्ले है जो IPS टेक्नॉलजी और 2560x1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. लैपटॉप 12 घंटों का वेब ब्राउजिंग सपोर्ट करता है. वहीं इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 2 थंडरबोल्ट 3 यूएसबी पोर्ट सी दिए गए है. मैकबुक एयर में फोर्स टच ट्रैकपैड दिया गया है. वहीं इसमें SDXC कार्ड स्लॉट की सुविधा नहीं दी गई है. डिवाइस गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर मॉडल में उपलब्ध होगा.

एपल मैक मिनी 2018

नए मैक मिनी डेस्कटॉप की कीमत 799 डॉलर और 1099 डॉलर है जो 4 और 6 कोर मॉडल्स में उपलब्ध है. भारत में डिवाइस की शुरूआती कीमत 75,900 रुपये है और ये 7 नवंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.  ये 8 जीबी रैम और 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी के कैपेसिटी के साथ आता है. स्टोरेज के मामले में इसमें 128 जीबी, 256 जीबी और 2 टीबी की सुविधा दी गई है. डिवाइस में UHD ग्राफिक्स 630 गिया गया है.

Apple iPad Pro, MacBook Air और Mac mini को किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
Embed widget