एक्सप्लोरर

Remove China Apps: एक ऐसा App जो आपके स्मार्टफोन को दिलाएगा TikTok और दूसरे चाइनीज ऐप से मुक्ति

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. ऐप को अब तक 100K से अधिक डाउनलोड मिल चुके हैं और 24,000 से अधिक यूजर ने इसके रिव्यू लिखे हैं.

नई दिल्ली: लोगों ने अब कई कारणों से या तो चीनी उत्पादों पर भरोसा करना बंद कर दिया है या TikTok जैसे चीनी ऐप्स को अनइनस्टॉल करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर टिक टॉक वर्सेज यू-ट्यूब का वॉर सामने आने के बाद टिकटॉक एप को नुकसान हुआ है. अब OneTouch Apps Labs ने रिमूव चाइना ऐप 'Remove China Apps’ नामक एक ऐप भी डेवलप कर दिया है. यह एप्लिकेशन अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है.

ऐप को अब तक 100K से अधिक डाउनलोड मिल चुके हैं और 24,000 से अधिक यूजर ने इसके रिव्यू लिखे हैं. ऐप को प्ले स्टोर पर सॉलिड '4.8-स्टार रेटिंग' मिल चुकी है. जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह ऐप मूल रूप से आपके स्मार्टफोन के उन ऐप्स को स्कैन करता है जो चीनी डेवलपर्स द्वारा विकसित किए गए हैं.

यह ऐप सिर्फ 3.5 एमबी का है और इसमें किसी विज्ञापन का भी झंझट नहीं है. यह अपने आप में दिखाता है कि डेवलपर इस ऐप से पैसे नहीं कमाना चाहते हैं बल्कि वह सिर्फ चीनी ऐप का बायकॉट करना चाहते हैं.

यदि आप इसे ऐप को आज़माना चाहते हैं, तो अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर पर जाएं और ‘Remove China Apps’को खोजें. अपने फोन पर ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें और ओपन करें. ऐप को यह स्कैन करने की परमिशन दें कि आपके फोन में कोई चाइनीज ऐप तो नहीं है. अब, जिस ऐप को आप अनइंस्टॉल करना चाहते हैं, उसके बगल में 'लाल बिन' आइकन पर टैप करें और ऐप से छुटकारा पाने के प्रोसेस को कनफर्म करें.

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में लॉन्च, Redmi के इस फोन से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget