एक्सप्लोरर

Motorola ने लॉन्च किया मिलिट्री ग्रेड जितना मजबूत स्मार्टफोन Motorola Defy, जानिए किसे देगा ये टक्कर

मोटोरोला ने IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ Motorola Defy को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Bullitt Group के साथ मिलकर साझेदारी में बनाया है.यह स्मार्टफोन पानी के अंदर 35 मिनट तक रह सकता है.

मोटोरोला का अब तक सबसे तगड़ा स्मार्टफोन Motorola Defy लॉन्च हो गया है. इसे मोटोरोला ने Bullitt Group के साथ मिलकर बनाया है, जिसके लिए Bullitt Group ने इसी साल साझेदारी की थी. मोटोरोला ने दावा करते हुए कहा है कि उनका यह फोन अब तक सबसे मजबूत स्मार्टफोन में से एक है. उनका कहना है कि उनका यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड जितना मजबूत है.

कंपनी ने दावा करते हुए बताया है कि Motorola Defy को IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी के अनुसार Motorola Defy को पानी के अंदर 1.5 मीटर की गहराई में 35 मिनट तक कोई नुकसान नहीं हो सकता है. वहीं उनका यह स्मार्टफोन 6 फीट की ऊंचाई से बार बार गिराए जाने पर भी नहीं टूटेगा.

स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Defy को  6.5 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है. जिसमें  कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है. यह स्मार्टफोन 4 GB RAM और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज और डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है. इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर पर काम करता है.

Motorola Defy ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है. जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, मैक्रो कैमरा 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा मात्र 8 मेगापिक्सल का दिया गया है. Motorola Defy फिंगरप्रिंट सेंसर के फीचर के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 20W टर्बो पावर चार्ज के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. भारत में इसकी कीमत 29 हजार के लगभग है.

Oppo F19 Pro से हो सकता है मुकाबला

Moto G 100 का मुकाबला भारत में Oppo F19 Pro से हो सकता है. इस फोन में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल है. इसकी डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन MediaTek Helio P95 SoC प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन की कीमत 21,490 रुपये है.

इसे भी पढ़ेंः
WhatsApp से कर सकते हैं ये 4 जरूरी काम, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

WhatsApp Cleaning Trick: व्हाट्सऐप में हर तरह के भरे पड़े मैसेज को जरूरत के हिसाब से कैसे करें क्लीन? जानें ये सिंपल ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget