एक्सप्लोरर

Micromax In 2b Launch: डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Micromax का नया फोन

Micromax In 2b स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया है. आप इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

चीनी मोबाइल कंपनियों को टक्कर देने के लिए देसी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने आज भारत में अपना नया फोन माइक्रोमैक्स इन 2बी (Micromax In 2b) लॉन्च कर दिया है. फोन को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है. फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसमें Unisoc T610 प्रोसेसर के अलावा डुअल रियर कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

ये है कीमत
Micromax In 2b स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है. वहीं फोन के 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे. माइक्रोमैक्स का ये फोन Black, Green और Blue कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. अगर आप इस फोन को ऑर्डर करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे.

ये हैं स्पेसिफिकेशंस
Micromax In 2b स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T610 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा भी सकते हैं. 

कैमरा
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो  Micromax In 2b स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. वहीं सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. इसमें नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी, मोशन फोटो जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

5000mAh की है बैटरी
Micromax In 2b स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी 160 घंटे प्लेबैक टाइम देगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Tecno Spark 7 Pro से होगी टक्कर
Micromax In 2b की टक्कर भारत में Tecno Spark 7 Pro से होगी. इस फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HiOS 7.5 पर काम करता है. फोन  MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Tecno Spark 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. वहीं 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है.          

ये भी पढ़ें

Smartwatch: आपकी सेहत का ध्यान रखने के लिए लॉन्च हुई ये दो खास स्मार्टवॉच, मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ

Nothing Ear 1 Earbuds: भारत में लॉन्च हुए ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले Nothing Ear 1 ईयरबड्स, ये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget