एक्सप्लोरर

ये धांसू कंपनी लेकर आई नई Smartwatch, किफायती दाम में मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानिए कीमत

Lava के सब-ब्रांड Prowatch ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है. इसका नाम Prowatch X रखा गया है और इसमें कई फिटनेस सेंट्रिक फीचर्स दिए गए हैं. 21 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू होगी.

Prowatch ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Prowatch X लॉन्च कर दी है. इसमें शानदार डिजाइन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है. यह वॉच VO2 मैक्स मैजरमेंट और बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है. कंपनी का दावा है कि यह हाई-एंड स्मार्टवॉच में मिलने वाले इन फीचर्स का Prowatch X के जरिए किफायती दामों में लाभ लिया जा सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

वॉच में मिलते हैं ये फीचर्स

कंपनी का दावा है कि इस वॉच में 360 डिग्री फिटनेस सुइट मिलता है, जो VO2 मैक्स, बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी आदि से लैस है. VO2 Max मैजरमेंट के जरिए यह कार्डियोवस्कुलर फिटनेस का ध्यान रखती है. यह फीचर रनिंग, साइक्लिंग और हाई-इंटेनसिटी वर्कआउट आदि की डेटा इनसाइट देता है. यह फीचर खासतौर पर एथलीट्स और फिटनेस के प्रति जुनूनी लोगों के बेहद काम का है. इसके अलावा बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग फीचर हार्ट रेट वैरिएबिलिटी, स्ट्रेस लेवल, स्लीप क्वालिटी और डेली एक्टिविटी के आधार पर एनर्जी पर नजर रखता है. इसमें फाइंड माई वॉच एंड फोन, इवेंट रिमेंबर और 110 से अधिक कस्टमाइज हो सकने वाले वॉच फेस मिलते हैं.

कैसा है डिजाइन?

इस वॉच में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 500 nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें 6-एक्सिस मोशन सेंसर, इनबिल्ट GPS और कंपास आदि मिलते हैं. वाटर प्रूफिंग के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 8-10 दिन तक चल सकती है. 

कीमत और उपलब्धता 

Prowatch X की कीमत 4,499 रुपये रखी गई है. यह सिलिकॉन, नायलॉन और मेटल स्ट्रिप वेरिएंट में मौजूद है. 15 से 18 फरवरी तक इसे प्री-बुक किया जा सकता है. इस दौरान सभी बैंकों के कार्ड पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा भी उठाया जा सकता है. इसकी बिक्री 21 फरवरी से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Exams के दिन आ गए नजदीक, स्टूडेंट्स की तैयारी में मदद करेंगे ये Gadgets, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget