एक्सप्लोरर

JioPhone की प्री-बुकिंग हुई शुरुः जानें अब आपको क्या करना होगा?

ऑफलाइन रिटेलरों ने जियोफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरु कर दिए हैं. Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्टोर्स पर जियोफोन प्री-बुक किए जा सकते हैं.

नई दिल्लीः जियोफोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कल यानी 15 अगस्त से इस फोन की बीटा टेस्टिंग शुरु हो रही है और 24 अगस्त से इसकी प्री बुकिंग शुरु होगी. लेकिन इस बीच ऑफलाइन रिटेलरों ने जियोफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरु कर दिए हैं. Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्टोर्स पर जियोफोन प्री-बुक किए जा सकते हैं.

इस फोन को पाने के लिए आपको क्या-क्या डॉक्यूमेंट देने होंगे, कितना भुगतान करना होगा और कब तक इसकी डिलीवरी शुरु होगी ये सब हम आपको बता रहे हैं.

आधार नंबर देना होगा

जियो फोन की बुकिंग लिए यूजर को आधार की एक कॉपी देनी होगी. ये कॉपी आपको अपने करीबी ऑथराइज्ड रिटेलर या जियो आउटलेट पर देनी होगी. एक खास बात ये है कि एक आधार नंबर पर एक ही जियो फोन बुक किया जा सकता है. जिसका मतलब है कि आप पूरे देश में एक आधार नंबर पर एक ही जियोफोन बुक कर सकेंगें. आपके आधार से आपकी जानकारी लेकर रिटेलर की ओर से आपको एक टोकन जारी दिया जाएगा. ये टोकन नंबर आपको फोन लेते समय देना होगा.

कब मिलेगा JioPhone जो अभी जियोफोन के लिए प्री बुकिंग करेंगे उम्मीद है कि सितंबर के पहले हफ्ते में उन्हें उनका जियोफोन मिल जाएगा. हालांकि इस फोन की कितनी यनिट की बुकिंग होगी इसके मुताबिक इसकी उपलब्धता में बदलाव भी संभव है.

क्या है कीमत?

रिलायंस की 40 वीं एजीएम में जियोफोन को लॉन्च किया गया और इसे 0 इफेक्टिव कीमत में उतारा गया है जो 1500 के रिफंडेबल सेक्योरिटी के साथ आएगा. जियो फोन को पाने के लिए कस्टमर को 1500 रुपये का सेक्योरिटी अमाउंट देना होगा जो 36 महीने या तीन साल के बाद रिफंडेबल होगा. साथ ही कंपनी ने 153 रुपये का नया टैरिफ प्लान उतारा है. जिसमें दावा किया गया कि अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेगी.

क्या है JioPhone में खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है. वॉयस कमांड के जरिए इस फोन में कल, मैसेज, और गूगल सर्च किया जा सकता है. फोन में जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड होगा. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा.

फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही फोन में एफएम रेडियो के अलावा बेसिक कैमरा भी दिया गया है. कैमरा के मेगापिक्सल को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय यूजर्स के मद्देनजर इस फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget