एक्सप्लोरर

JioPhone Next की लॉन्चिंग डेट आई सामने, जानिए किस दिन खत्म होगा इस धांसू फोन का इंतजार

JioPhone Next का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. इस मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख सामने आ गई है. कंपनी इसे पांच और सात हजार रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतार सकती है.

JioPhone Next: रिलायंस के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन JioPhone Next की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन को दिवाली के दिन ही लॉन्च कर सकती है. खबरों की मानें तो ये फोन चार नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. ये अब तक का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा. कंपनी ने इसे गूगल के साथ मिलकर बनाया है. इसे पहले ही बाजार में उतारना था लेकिन कई वजहों से इस लॉन्चिंग को आगे बढ़ाना पड़ा. आइए इसकी और डिटेल्स जानते हैं.

जानें कितनी होगी प्राइस 
खबरों की मानें तो JioPhone Next फोन दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत पांच हजार रुपये तक हो सकती है. वहीं इसके दूसरे वेरिएंट के लिए आपको करीब सात हजार रुपये तक चुकाने होंगे. 

स्पेसिफिकेशंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JioPhone Next में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा. फोन एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम QM215 प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है.

कैमरा और बैटरी
JioPhone Next स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है. वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. पावर के लिए फोन में 2500mAh की बैटरी दी जा सकती है. ये फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा.
 
मिलेंगे कई कस्टमाइज फीचर्स
JioPhone Next को रिलायंस ने गूगल के साथ पार्टनरशिप में बनाया है. इसमें कई फीचर्स हैं विशेष रूप से जियोफोन नेक्स्ट के लिए ही कस्टमाइज कर बनाया गया है. इसमें ओवर-द-एयर अपडेट के अलावा नए फीचर्स और कस्टमाइजेशन भी मिलते रहेंगे. फोन में Google Play Protect बिल्ट-इन है जो गूगल का वर्ल्ड-क्लास सिक्यॉरिटी और मैलवेयर प्रोटेक्शन ऐप है.

Micromax Spark Go से होगा मुकाबला
JioPhone Next स्मार्टफोन का मुकाबला Micromax Spark Go से होगा. इस फोन की कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है. फोन में डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड ओरियो का गो एडिशन दिया गया है. इसमें 5 इंच का FWVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है. इस फोन में स्प्रिडट्रम का SC9832E प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T720 जीपीयू, एक जीबी रैम व आठ जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. 

कैमरा और बैटरी
फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी. इसमें 2000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है.

ये भी पढ़ें

Amazon Festival Sale: लैपटॉप की इस डील को ना करें मिस, Acer Aspire के 14 इंच के लैपटॉप पर सीधे 20 हजार से ज्यादा की छूट

Amazon Festival Sale: डेली काम में आने वाले हेयर ट्रिमर, हेयर ड्रायर और शेविंग ट्रिमर जैसे सामान खरीदें सेल में, कीमत बस 500 रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget