एक्सप्लोरर

जियो ने दिया कस्टमर्स को झटका, वापस लिया 15 अप्रैल तक का एक्सटेंशन और SUMMER SURPRISE ऑफर

नई दिल्लीः जियो ने अपना समर सरप्राइज ऑफर और 15 अप्रैल तक का प्राइम मेंबरशिप एक्सटेंशन वापस ले लिया है. अब कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने तक फ्री डेटा नहीं देगी, इसके साथ ही कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप के लिए दी गई 15 अप्रैल तक की एक्सटेंशन भी खत्म  कर दी है. टेलीकॉम रेगूलेटर ट्राई के सुझाव के बाद जियो ने अपनी ये सेवा वापस ले ली है. यानी अब तक जिन लोगों ने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है वह अब नहीं ले पाएंगे साथ ही  कंपनी यूजर्स को तीन महीने फ्री सेवा भी नहीं देगी.

जियो ने 31 मार्च को  प्राइम मेंबरशिप की डेडलाइन बढ़ाकर 15  अप्रैल कर दी थी. इसके साथ समर सरप्राइज ऑफर का ऐलान किया था जिसके तहत प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये और इसके साथ 303 रुपये के रिचार्ज पर कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने यानी अप्रैल से जून तक फ्री सेवा देने वाली थी. लेकिन अब कंपनी इन दोनों ही ऐलान को वापस ले लिया है.

जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'टेलीकॉम रेगूलेटर ट्राई के सुझावों का हम पालन करेंगे .हम अपना जियो समर सरप्राइज ऑफर वापस ले रहे हैं. . समर सरप्राइज के तहत मिलने वाली तीन महीने कंप्लीमेंट्री सेवा अब नहीं दी जाएगी.'

हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस ऐलान से पहले तक जिन लोगों ने प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 रुपये का रिचार्ज किया है उन्हें ये तीन महीने की कंप्लीमेंट्री सेवा मिलेगी. जिसका मतलब हुआ कि अगर आपने अब तक प्राइम मेंबरशिप और 303 का रिचार्ज नहीं कराया है अब आप ना प्राइम मेंबर बन सकते हैं ना फ्री सेवा पाएंगे. 

15 अप्रैल तक दी थी डेडलाइन

 31 मार्च को जियो ने प्राइम मेंबरशिप की डेडलाइन बढ़ाकर 15  अप्रैल कर दी थी. इसके साथ ही कंपनी ने एक और बड़े ऑफर   Jio Summer Surprise का ऐलान किया था.  इसके तहत अगर जियो यूजर 15 अप्रैल से पहले 99 और 303 रुपये का रिचार्ज कराते तो उन्हें जियो अगले तीन महीने तक फ्री सेवाएं देता और उनका रिचार्ज के लिए किया गया भुगतान जुलाई महीने से लागू किया जाता.

यानी अगर आप 15 अप्रैल से पहले प्राइम सदस्यता लेने  के लिए 99 रुपये देते और साथ ही  303 रुपये का टैरिफ रिचार्ज कराते तो आपको तीन महीने तक कंप्लीमेंट्री (फ्री) डेटा कंपनी की ओर से दिया जाता. जिसका मतलब है कि कंपनी अपनी फ्री सेवाओं को तीन महीने के लिए बढ़ा रही थी. हालांकि ये फ्री सेवा पाने के लिए यूजर को पहले ही जुलाई महीने का भुगतान करना होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget