एक्सप्लोरर

JioPhone की डिलीवरी मेट्रो शहरों में दिवाली तक हो जाएगी पूरी

जियो फोन की बुकिंग की है और अगर अबतक ये फोन नहीं मिला है तो आपके लिए राहत की खबर है. दिवाली तक मेट्रो शहरों में जियोफोन की शिपिंग पूरी हो जाएगी.

नई दिल्लीः जियो फोन की बुकिंग की है और अगर अबतक ये फोन नहीं मिला है तो आपके लिए राहत की खबर है. दिवाली तक मेट्रो शहरों में जियोफोन की डिलीवरी पूरी हो जाएगी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जियोफोन की डिलीवरी शनिवार से मेट्रो शहरों में शुरु हो गई है और 19 अक्टूबर तक ये डिलीवरी पूरी हो जाएगी. इस फोन की डिलीवरी पहले ग्रामीण इलाकों में फिर टियर-2 शहरों में और सबसे आखिर में मेट्रो शहरों में होनी थी. अब इस फोन की शिपिंग लगभग पूरी होने को है. जो लोग अब तक जियोफोन नहीं खरीद पाए हैं उनके लिए कंपनी दिवाली बाद इस फोन के लिए दोबारा प्री-बुकिंग शुरु कर रही है.

दूसरे फेज की प्री-बुकिंग अक्टूबर अंत या नवंबर के पहले हफ्ते तक शुरु हो जाएगी. जियोफोन की प्री बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी जियो स्टोर से की जा सकेगी.

फिलहाल कंपनी पहले फेज में मिली लगभग 60 लाख बुकिंग की शिपिंग कर रही है. जो दिवाली तक पूरी कर दी जाएगी. हालांकि दोबारा प्री बुकिंग को लेकर कंपनी ने कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है.

उल्लेखनीय है कि जियोफोन की पहली बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी. प्री बुकिंग के लिए 500 रुपये का भुगतान बुकिंग के वक्त करना होगा वहीं बाकि के 1000 रुपये शिपिंग के वक्त देने होंगे.

कंपनी के अनुसार जियोफोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी लेकिन इसे खरीदने के लिए 1500 रुपये की जमानती राशि देनी होगी जो कि बाद में वापस (रिफंड) कर दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget