एक्सप्लोरर

JIO ने साल 2018 में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, BSNL दूसरे नंबर पर

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के अंत तक देश में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 117.18 करोड़ थी, जिसमें 17.39 लाख ग्राहक इसी माह जोड़े गए.

नई दिल्ली: नए ग्राहकों को जोड़ने की होड़ में रिलायंस जियो नवंबर 2018 में सबसे आगे रही है और कंपनी ने कुल 88.01 लाख नए ग्राहकों को देश भर में जोड़ा. यह किसी भी दूसरे दूरसंचार सेवा ऑपरेटर से अधिक है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा शुक्रवार की शाम को जारी आंकड़ों से पता चला कि रिलायंस जियो का ग्राहक आधार 30 नवंबर 2018 तक बढ़कर 27.16 करोड़ हो गया है.

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के अंत तक देश में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 117.18 करोड़ थी, जिसमें 17.39 लाख ग्राहक इसी माह जोड़े गए.  ट्राई ने एक बयान में कहा, "पिछले साल नवंबर में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीजीएमए और एलटीई) की कुल संख्या बढ़कर 117.76 करोड़ हो गई, जबकि इसके एक महीने पहले यह संख्या 117 करोड़ थी. इस प्रकार से इसमें 0.15 फीसदी की मासिक तेजी दर्ज की गई."

बयान में बताया गया, "30 नवंबर 2018 तक निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की बाजार हिस्सेदारी 89.99 फीसदी थी, जबकि सरकारी कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी 10.01 फीसदी थी."सरकारी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने नवंबर में 3.78 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिससे कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 11.38 करोड़ हो गई.वहीं, एयरटेल ने कुल 1.02 लाख नए ग्राहक जोड़े और कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 34.18 करोड़ हो गई. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 65.26 लाख ग्राहक खो दिए और कंपनी के ग्राहकों की संख्या घटकर 42.11 करोड़ हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल

जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'

जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'

बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?

Embed widget