एक्सप्लोरर

लॉन्च हुआ फ्री 'जियो फोन', जानें कैसे करें प्री बुकिंग?

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन ने आज कंपनी के 40वीं एजीएम में लंबे वक्त से बहुचर्चित द जियो फोन लॉन्च कर दिया. ये फोन देशभर के लोगों के लिए फ्री होगा. इस फ्री फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको क्या करना होगा ये हम आपको बता रहे हैं.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन ने आज कंपनी के 40वीं एजीएम में लंबे वक्त से बहुचर्चित द जियो फोन लॉन्च कर दिया. ये फोन देशभर के लोगों के लिए फ्री होगा. 15 अगस्त से इस फोन की बीटा टेस्टिंग शुरु हो जाएगी. इस फ्री द जियो फोन को खरीदने के लिए कस्टमर को 1500 रुपये की सेक्योरिटी देनी होगी जो 36 महीने यानी तीन साल के बाद रिफंडेबल होगी. इस फ्री फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको क्या करना होगा ये हम आपको बता रहे हैं.

कैसे बुक करें जियो फोन

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि द जियो फोन की बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरु हो जाएगी और इसे खरीदने वाले इसके लिए 24 अगस्त से प्री बुकिंग कर सकते हैं. ये फोन पहले आएं, पहले पाएं की तर्ज पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में जाहिर है कि आपको इसे पाने के लिए जल्द से जल्द बुकिंग करनी होगी. इसकी प्री बुकिंग MyJio एप के जरिए की जा सकती है, इसके अलावा 24 अगस्त से आप नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर इसके लिए प्री बुकिंग करा सकते हैं.

इस एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो फोन इफेक्टिव प्राइस 0 रुपये के साथ उपलब्ध होगा. इसके लिए 1500 रुपये की सेक्योरिटी मनी देनी होगी जो 36 महीने के बाद रिफंडेबल होगी. ये फोन सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

द जियो फोन में क्या है खास?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है. वॉयस कमांड के जरिए इस फोन में कल, मैसेज, और गूगल सर्च किया जा सकता है. फोन में जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड होगा. जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा. फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा.

फोन में माइक्रो एसडी कॉर्ड सपोर्ट दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स फोन में तस्वीरें और मल्टीमीडिया फाइल्स जैसे की वीडियो और म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही फोन में एफएम रेडियो के अलावा बेसिक कैमरा भी दिया गया है. कैमरा के मेगापिक्सल को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय यूजर्स के मद्देनजर इस फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है.

कंपनी के बोर्ड मेंबर आकाश अंबानी ने बताया कि इस साल के अंत तक इस फोन में NFC कनेक्टिविटी आ जाएगी जिसकी मदद से लोग अपना अकाउंट भी इससे जोड़ सकेंगे. ये फोन पेमेंट के नजरिए से काफी सिक्योर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़क उठे रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़के रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'

वीडियोज

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive
Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़क उठे रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़के रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'
IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Skin Problems: महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
Embed widget