एक्सप्लोरर

आईफोन या एंड्रोइड: जानें कौन सा स्मार्टफोन चलाते हैं गृहमंत्री अमित शाह

मोदी सरकार के मंत्रायल में ज्यादातर मंत्री टेक-सेवी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हैं. जिसके लिए वे अत्याधुनिक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं.

नई दिल्ली: कौन कहता है कि सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो स्मार्टफोन रखते हैं और ट्विटर को अपने टाइपराइटर की तरह इस्तेमाल करते हैं? नरेंद्र मोदी सरकार के कई प्रमुख मंत्री भी टेक-सेवी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहने के लिए एपल और एंड्रोइड के अभी के सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन्स का उपयोग करते हैं.

इसके अगुआ गैजेट प्रेमी मोदी हैं, जो एपल की डिवाइसेज का उपयोग करते हैं. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वर्तमान में ब्रांड न्यू एपल एक्सएस का उपयोग करते हैं. सूत्रों ने कहा कि जब बात पेशेवर काम की आती है तो गांधी नगर के सांसद शाह अपनी टीम से जुड़ने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप दोनों का उपयोग करते हैं.

शाह के वर्तमान में ट्विटर पर 1.4 करोड़ फॉलोवर हैं.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान दो स्मार्टफोन -आईफोन और एंड्रोइड का उपयोग करते हैं. अपडेट रहने और कार्यालय संबंधित सभी कार्यों पर निगरानी रखने के लिए वह व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर का बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं. प्रधान के वर्तमान में ट्विटर पर 11 लाख फॉलोवर हैं.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फेसबुक और ट्विटर दोनों पर सक्रिय हैं.

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से सांसद गडकरी कार्यालय के दैनिक कार्यों पर नजर रखने के लिए ट्विटर और फेसबुक को तरजीह देते हैं. अपनी टीम पर निगरानी रखने के लिए वह ट्विटर और फेसबुक का लगातार उपयोग करते हैं. गडकरी के वर्तमान में ट्विटर पर 51.5 लाख फॉलोवर हैं.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए सरकारी अधिकारियों और जनता से जुड़ने के लिए सिर्फ ट्विटर का उपयोग करती हैं. ट्विटर पर उनके 22.3 लाख फॉलोवर हैं.

इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करते हैं और व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं.

मोदी को 2018 में चीन और दुबई की आधिकारिक यात्रा के दौरान आईफोन6 सीरीज का फोन उपयोग करते हुए देखा गया था. गैजेट्स के लिए अपना प्रेम स्वीकार करते हुए मोदी सुरक्षा कारणों से एपल की सर्वश्रेष्ठ डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं.

मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के बाद भारत में स्मार्टफोन के उपयोग में भारी उछाल आया है. मोदी के ट्विटर पर 4.82 करोड़ फॉलोवर्स हैं. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 11 करोड़ फॉलोवर्स के साथ वह 9.6 करोड़ फॉलोवर वाले ट्रंप से आगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
Embed widget