एक्सप्लोरर

iOS 12 का Screen Time फीचर बताता है कि Apple क्यों बाकी टेक कंपनियों से अलग है

फेसबुक के डेटा लीक के बाद यूजर्स जहां अपनी जानकारियों को लेकर फिक्रमंद हैं वहीं इस सबके बीच एपल एक ऐसी कंपनी है जो यूजर्स को और भी ज्यादा कंट्रोल दे रही है.

नई दिल्लीः ये साल टेक की दुनिया के लिए कई मायनो में आंखें खोलने वाला साबित हुआ है. साल की शुरुआत जहां अब तक के सबसे बड़े डेटा स्कैंडल कैम्ब्रिज एनालिटिका से हुई. तो वहीं फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स का डेटा चुरा कर अमेरिका के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को भी प्रभावित किया गया. इसके बाद इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि कैसे ये यूजर्स के लिए खतरा बन सकता है? फेसबुक के डेटा लीक के बाद यूजर्स जहां अपनी जानकारियों को लेकर फिक्रमंद हैं वहीं इन सबके बीच एपल अपने यूजर्स को अब और भी ज्यादा कंट्रोल दे रही है. अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए एपल ने ह्यूमैनिटी और यूजर्स की वैल बीइंग के लिए नया कदम उठाया है. कैलिफोर्निया के सैन जोस में चल रहे वर्ल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2018 में एपल ने एक टेक एडिक्शन टूल स्क्रीन टाइम का ऐलान किया है जो यूजर्स को ये बताएगा कि वे अपने फोन को कितना इस्तेमाल करते हैं और उसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं.

क्या है स्क्रीन टाइम फीचर?

स्क्रीन टाइम आईपैड और आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 का फीचर है. iOS 12 के रोलआउट होने के साथ ही ये फीचर लोगों के लिए उपलब्ध होगा. 4 जून की देर रात iOS 12 का ऐलान हुआ और टिम कुक ने इस रिवॉल्यूशनरी फीचर के बारे में बताया. स्क्रीन टाइम आपको हफ्ते और रोज का एक एक्टिविटी लॉग देगा. इसमें आपके जरिए आईफोन या आईपैड पर की गई सारी एक्टिविटी का सारांश होगा. आपने अपना आईपैड या आईफोन कितनी बार यूज किया, कितनी देर तक यूज किया, किस एप पर कितना वक्त बिताया और कितनी नोटिफिकेशन यूजर को मिली ये जारी जानकारी इस लॉग में होगी.

स्क्रीन टाइम में एपल ने यूजर को इसका कंट्रोल दिया है जिसमें वो ये तय कर सकता है कि वो अपना फोन कितनी देर इस्तेमाल करे, किस एप को कितना देर इस्तेमाल करे और कितनी नोटिफिकेशन उसे मिलें. फीचर की खासियत ये है कि यहां आप डाउन टाइम सेट कर सकते हैं. यानि एक निश्चित वक्त तय कर सकते हैं. जैसे ही आप किसी एप या फोन का इस्तेमाल वक्त से ज्यादा करेंगे तो ये आपको नोटिफिकेशन देगा और इसके बाद ये एप ब्लॉक कर कर दी जाएगी.

अपना स्कीन टाइम देख हैरान रह गए टिम कुक

सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में एपल सीईओ टिम कुक ने कहा, ''मैंने स्क्रीन टाइम फीचर इस्तेमाल किया और जो डेटा मेरे एक्टिविटी लॉग में आया वो मुझे परेशान करने वाला था. स्क्रीन टाइम के कारण मैंने जाना कि मैं अपना फोन बहुत ज्यादा यूज करता हूं. कई बार फोन पिक करना, कई नोटिफिकेशन जो मुझे मिलती हैं वो बेहद गैरजरुरी है. मैं फोन पर इतना टाइम देता हूं जो मुझे नहीं देना चाहिए. नोटिफिकेशन हमेशा ऐसा होना चाहिए जो बेहद जरुरी है लेकिन मैंने पाया कि मुझे कई सारी नोटिफिकेशन मिलती है.''

एक कंपनी के तौर पर एपल की ये फिलॉसफी रही है कि वो नहीं चाहता की यूजर हमेशा अपना फोन इस्तेमाल करें और ज्यादातर वक्त अपने फोन के साथ ही बिताए. हम चाहते हैं कि यूजर अपने एडिक्शन को कंट्रोल करें. कितना वक्त फोन को देना चाहिए ये सब्जेक्टिव है. ये यूजर को खुद तय करना होगा, यही कंट्रोल स्क्रीन टाइम देगा ताकि यूजर खुद तय करें कि वो कितना वक्त फोन को दें और ये वो तब कर सकेंगे जब वो जान सकेंगे कि कितनी बार उन्होंने अपने फोन को उठाया और कितना इस्तेमाल किया.

ये बात एपल को बाकियों से अलग करती है

एक ऐसा वक्त जहां कंपनियां ये बताती है कि उनका फोन कितना हैंडी है, कितना इजी टू कैरी है , तो वहीं एपल ये बता रहा है कि फोन को जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें. फोन और ऑनलाइन दुनिया को अपनी आदत ना बनाएं. ये कदम एपल को बाकी स्मार्टफोन मेकर कंपनियों से अलग करता है.

साल 2018 का सबसे बड़ा मुद्दा डेटा है. फेसबुक इन दिनों डेटा को लेकर नए विवाद में है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने एपल सैमसंग सहित कुल 60 कंपनियों से यूजर्स ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों का डेटा भी शेयर किया है. ये खबरें आम यूजर्स के लिए डेटा को लेकर डर पैदा करने वाली हैं. जिसके बाद इस वक्त में एपल यूजर्स को और भी इंपावर्ड (शक्तिशाली) बनाता है. iOS 12 और MacOS के लिए एपल blocking trackers फीचर लेकर आया है. जिसमें थर्ड पार्टी एप बिना यूजर्स की इजाजत उनका डेटा नहीं पा सकेंगे. एपल ने इन कदमों से ये सिद्ध किया है कि कंपनी यूजर्स प्राइवेसी को तकनीक के पिरामिड में सबसे ऊपर रखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच कब होगी ट्रेड डील? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने बताया कब पहुंचेगा US डेलीगेशन
अमेरिका और भारत के बीच कब होगी ट्रेड डील? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने बताया कब पहुंचेगा US डेलीगेशन
राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा लगता है कि…'
राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा लगता है कि…'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, एक आरोपी गिरफ्तार
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच कब होगी ट्रेड डील? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने बताया कब पहुंचेगा US डेलीगेशन
अमेरिका और भारत के बीच कब होगी ट्रेड डील? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने बताया कब पहुंचेगा US डेलीगेशन
राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा लगता है कि…'
राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा लगता है कि…'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, एक आरोपी गिरफ्तार
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Yashasvi Jaiswal Viral News: फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएगा होश
फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएगा होश
थलापति विजय का 52वां बर्थडे, राहुल गांधी ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तमिल लोगों के...'
थलापति विजय का 52वां बर्थडे, राहुल गांधी ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तमिल लोगों के...'
मायावती के इस कदम से उड़ी अखिलेश यादव की नींद? ब्राह्मण समाज का जिक्र कर BSP चीफ का बड़ा दावा
मायावती के इस कदम से उड़ी अखिलेश यादव की नींद? ब्राह्मण समाज का जिक्र कर BSP चीफ का बड़ा दावा
Viral Video: Yoga Day का पहला रुझान, योगा मैट लूटने के लिए टूट पड़ी पब्लिक; देखें वायरल वीडियो 
Yoga Day का पहला रुझान, योगा मैट लूटने के लिए टूट पड़ी पब्लिक; देखें वायरल वीडियो 
Embed widget