एक्सप्लोरर

भारत का पहला Smart Air Fryer, शाओमी के इस तोहफे से किचन का काम हो जाएगा आसान

Xiaomi Smart Air Fryer को भारत से पहले फ्रांस में पेश किया जा चुका है. कंपनी के अनुसार इसमें बहुत कम तेल का यूज करके और बिना किसी धुएं के खाने को आसानी से फ्राई किया जा सकता है.

Xiaomi Smart Air Fryer 3.5L: शाओमी (Xiaomi) ने अपने स्मार्ट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक और स्मार्ट डिवाइस को जोड़ दिया है. शाओमी ने 9 अगस्त 2022 को भारत में Xiaomi Smart Air Fryer 3.5L को लॉन्च किया है. यह भारत का पहला स्मार्ट एयर फ्रायर (Smart Air Fryer) है. इस प्रोडक्ट को भारत की मार्केट में शाओमी की आठवीं एनिवर्सरी के मौके पर लॉन्च किया गया है. शाओमी ने कहा है कि इस एयर फ्रायर से अब किचन और भी ज्यादा हाईटेक होने वाली है, इसकी मदद से बहुत कम तेल का इस्तेमाल करके खाने को फ्राई किया जा सकेगा. साथ ही इसमें बेकिंग, कुकिंग, डिफ्रॉस्ट, रीहीट जैसे 50 से ज्यादा स्मार्ट फंक्शन दिए गए हैं. इसकी मदद से दही तक जमाई जा सकेगी. आइए इस स्मार्ट एयर फ्रायर के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Xiaomi Smart Air Fryer की स्पेसिफिकेशन

  • Xiaomi Smart Air Fryer को भारत से पहले फ्रांस में पेश किया जा चुका है. कंपनी के अनुसार इसमें बहुत कम तेल का यूज करके और बिना किसी धुएं के खाने को आसानी से फ्राई किया जा सकता है.
  • Xiaomi Smart Air Fryer में एक OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो टेंपरेचर और टाइम को दिखाता है.
  • Xiaomi Smart Air Fryer में 360 डिग्री एअर सर्कुलेशन हीटिंग के साथ 40 से 200 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर, डुअल स्पीड फैन और 1500W हीटिंग पॉवर का सपोर्ट दिया गया है.
  • Xiaomi Smart Air Fryer में 24 घंटे तक कुकिंग टाइम भी दिया गया है. 
  • Xiaomi Smart Air Fryer की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें, ब्लूटूथ 4.0, कस्टम कुकिंग मोड, एमआई होम और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता हैं.
  • Xiaomi Smart Air Fryer में बेकिंग, कुकिंग, डिफ्रॉस्ट, री-हीट और डिहाईड्रेट फ्रूट्स जैसे 50 से ज्यादा स्मार्ट फंक्शन दिए गए हैं.
  • Xiaomi Smart Air Fryer की मदद से कम समय में ही दही भी जमाया जा सकता है. 

Xiaomi Smart Air Fryer की कीमत और ऑफर

शाओमी (Xiaomi) के इस Xiaomi Smart Air Fryer 3.5L को 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. इसे एमआई की ऑफिशियल साइट, एमआई होम, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और रिटेल स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकता है. Xiaomi Smart Air Fryer को 9 से 15 अगस्त के बीच प्री-ऑर्डर करने पर 2 हजार रुपये की छूट भी मिल रही है. Xiaomi Smart Air Fryer 3.5L को 18 अगस्त से खरीदा जा सकेगा.

5G: Jio की 1000 शहरों में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी, दूरसंचार उपकरणों की हुई टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget