एक्सप्लोरर

20000 की रेंज में खरीदना है बेस्ट कैमरा फोन तो इन ऑप्शंस पर डालिए एक नजर

रेडमी से लेकर सैमसंग तक कई कंपनियों के बेस्ट कैमरा फोन हैं जो कि आपके बजट में आ सकते हैं. इसके अलावा इनमें और भी कई लेटेस्ट फीचर मौजूद हैं.

आजकल सोशल मीडिया का दौर है. यहां हर कोई अपने किसी भी इवेंट की तस्वीर अपने दोस्तों और रिश्तदारों के साथ शेयर करता है. वहीं स्मार्टफोन कंपनियां भी कैमरे को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से ज्यादा का नहीं हैं आपके लिए मार्केट में कई बढ़िया फोन अवेलेबल हैं. हम आपको बता रहे हैं बेस्ट पांच फोन जो शानदार कैमरा फीचर्स से लैस हैं और उनका बजट 20 हजार रुपये से कम है.

Redmi Note 9 Pro अगर इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन को दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक में अवेलेबल है. अगर बैटरी की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 5,020 mAH की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरे के बात करें तो इसमें 48 + 8 + 5 + 2 मेगापिक्सल क्वाड प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन में 16 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है.

Realme 6 Pro Realme 6 Pro में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (1080X2400 पिक्सल) लगा है, और यह डिस्प्ले भी काफी अच्छा माना जा रहा है. फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा मिलती है. बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है. यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में उपलब्ध है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 4 कैमरे दिए हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. विडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन अच्छा माना जा रहा है. ये फोन आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme X2 Realme X2 में 6.4 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले लगा है जोकि 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे का सेटअप मिलता है जिसमें, 64MP+8 MP+2MP+2MP लेंस हैं, जबकि इसके फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी प्राइस 17,999 रुपये है.

Oppo F15 Oppo F15 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. परफॉरमेंस के लिये इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर लगा है. यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में चार रियर कैमरे लगे हैं, जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Oppo F15 के कैमरे के साथ इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा. फोन का डिजाइन काफी बेहतर है, यह स्लीक है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 एमएम है. ये फोन आप 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy M31s Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. यह फोन 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/A-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स से लैस है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेहद खास है. इसमें चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 18,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

अगर खरीदना चाहते हैं बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन तो 20000 के अंदर ये हैं बेस्ट ऑप्शंस 15000 के बजट में लेना चाहते हैं नया स्मार्टफोन तो ये हैं लेटेस्ट हैंडसेट्स के शानदार ऑप्शंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget