एक्सप्लोरर

क्या आपके स्मार्टफोन में WhatsApp सपोर्ट बंद हो गया है ? ऐसे करें अपडेट

अगर आप अभी भी अपने पुराने मोबाइल में WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि एक फरवरी से इन स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप ने सपोर्ट करना बंद कर दिया है.

नई दिल्ली: 1 फरवरी 2020 से 2.3.7 वर्जन वाले एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप ने सपोर्ट देना बंद कर दिया है. इसके अलावा आईओएस 8 और इसके नीचे के फोन पर भी व्हाट्सएप नहीं चल रहा है. बता दें कि एक जनवरी से विंडोज फोन पर भी व्हाट्सएप सपोर्ट बंद हो चुका है. दरअसल, कंपनी लगातार इसमें नए-नए फीचर्स को शामिल कर रही है. जिसकी वजह से व्हाट्सएप का सपोर्ट कुछ स्मार्टफोन्स में मिलना बंद हो चुका है.

ऑफिशियल ब्लॉग में व्हाट्सएप पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुका है कि 1 फरवरी से पुराने वर्जन वाले एंड्रॉयड और आईओएस में व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. इससे पहले सिंबियन फोन्स में भी व्हाट्सएप बंद हो चुका है. ऐसा नहीं है कि केवल व्हाट्सएप ने ही इन डिवाइसेस से सपोर्ट खत्म किया है. कई अन्य सर्विस भी इन फोन्स पर बंद हो चुकी हैं.

गूगल ने 2017 में जिंजरबोर्ड पर सपोर्ट खत्म कर दिया था. वहीं एप्पल ने भी आईफोन 4 से 2015 में सपोर्ट बंद कर दिया था. इसका मतलब ये भी है कि इन फोन को हैक करना काफी आसान है. पिछले कुछ वक्त में व्हाट्सएप को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं और ऐसे में इसका अपडेट वर्जन चलाना ही यूजर्स के लिए अधिक सेफ होगा.

व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है और भारत में भी करोड़ों लोग इस एप को यूज करते हैं. इसमें टेक्स्ट मैसेज के अलावा वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की भी सुविधा मिलती है. इसकी लोकप्रियता का कारण इसका काफी सिंपल और यूजर फ्रेंडली होना बताया जाता है. बताया जा रहा है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स सपोर्ट नहीं करते हैं. व्हाट्सएप जितने नए फीचर उतार रहा है और लगभग रोजाना नए अपडेट जारी कर रहा है ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम उन्हें सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं.

ऐसे करें ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट-

एंड्रॉयड यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन से अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन को जान सकते हैं. साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके अपने स्मार्टफोन को अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा आईफोन के यूजर्स सेटिंग्स में जाकर जनरल ऑप्शन को चुनकर सॉफ्टवेयर अपडेट को चुन कर अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी ले सकते हैं और वहां से सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Budget 2020 की 10 बड़ी बातें, जानें आम जनता और इकोनॉमी को क्या मिला

दिल्ली: शाहीन बाग गोलीकांड पर गरमाई सियासत, संजय सिंह बोले- हार के डर से चुनाव टालना चाहती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget