एक्सप्लोरर

Huawei Mate 20 Pro एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कैसे खरीद सकते हैं फोन

मेट 20 प्रो को भारत में 69,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. हालांकि फोन की कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इस मुकाबले ये फोन दूसरे फ्लैगशिप जैसे गूगल पिक्सल 3XL और एपल आईफोन XR को टक्कर दे सकता है.

नई दिल्ली: हुवावे मेट 20 प्रो आज से भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है. यानी की आज से आप इस फोन को खरीद सकते हैं. चीनी टेक्नॉलजी जाएंट ने इस फोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया था जिसके बाद ये आज से एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए देश में उपलब्ध हो चुका है.

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

मेट 20 प्रो को भारत में 69,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. हालांकि फोन की कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इस मुकाबले ये फोन दूसरे फ्लैगशिप जैसे गूगल पिक्सल 3XL और एपल आईफोन XR को टक्कर दे सकता है.

फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4 दिसंबर से एमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. वहीं आज से एमेजन प्राइम मेंमबर्स फोन को अपना बना सकते हैं. यूजर्स इस दौरान ग्रीन, ब्लैक और ट्विलाइट कलर में इस फोन को खरीद सकते हैं. लॉन्च के साथ यूजर्स को 2000 रुपये का सेनहायज़र का PCX550 हेडफोन दिया जा रहा है. हेडफोन की कीमत वैसे तो 29,990 रुपये है लेकिन स्मार्टफोन के साथ हेडफोन लेने पर फोन की कीमत 71,990 रुपये हो जाती है.

फीचर्स

फोन की खास बात इसके कैमरे हैं. जहां फोन में 4 कैमरे दिए गए हैं, तीन पीछे और एक आगे. पीछे वाले कैमरे 40 मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है वहीं फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का स्नैपर कैमरा दिया गया है जो 3डी डेप्थ सेंसिंग के साथ आता है. कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है और AI कॉम्पोजिशन, एआई फोकस, एआई HDR और एआई सिनेमा मोड के साथ आता है.

फोन के स्पेक्स

फोन में 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो QHD+ (3120×1440) पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में हुवावे का अपना किरिन 980 SoC का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी के स्टोरेज के साथ आता है. वहीं फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. सिक्योरिटी के मामले में फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है. वहीं बैटरी के मामले में हुवावे में 40W का सुपरचार्ज टेक दिया गया है. इस फीचर की मदद से आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं.

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. वहीं टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है. फोन वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट के साथ आता है. सॉफ्टवेयर के मामले में फोन में एंड्रॉयड 9 पाई का इस्तेमाल किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget