एक्सप्लोरर

Huawei ने लॉन्च किया साल 2018 का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन

सीरीज में 4 हैंडसेट्स को लॉन्च किया गया जिसमें सबसे महंगा हैंडसेट पोर्शे डिजाइन वाला मेट 20 RS था. कंपनी ने इस एडिशन की शुरूआती कीमत 1,43,702 रुपये रखी है.

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे ने हाल ही में एपल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी का तमगा हासिल किया था. कंपनी ने कल लंदन के एक इवेंट में 4 नए मेट 20 सीरीज के स्मार्टफोन से पर्दा उठाया. सीरीज में 4 हैंडसेट्स को लॉन्च किया गया जिसमें सबसे महंगा हैंडसेट पोर्शे डिजाइन वाला मेट 20 RS था. कंपनी ने इस एडिशन की शुरूआती कीमत 1,43,702 रुपये रखी है. जहां यूजर्स को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा. ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए एपल आईफोन XS मैक्स से भी महंगा है जहां कंपनी सिर्फ 64 जीबी का स्टोरेज दे रही है. 8 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,77,757 रुपये है. फोन से 16 नवंबर 2018 से उपलब्ध होगा.

फोन की सबसे खास बात इसका डिजाइन है. हुवावे ने जर्मन कंपनी पोर्शे डिजाइन के साथ साझेदारी कर इस फोन को तैयार किया है. फोन का बैक ब्लैक ग्लास से बना हुआ है जहां साइड में चमड़े का इस्तेमाल किया गया है. फोन ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

क्या हैं फोन के फीचर्स

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जहां यूजर्स को 512 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. दोनों में 8 जीबी रैम है. स्पेक्स के मामले में फोन में 6.39 इंच का कर्व्ड OLED स्क्रीन है जो 3120x1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में हुवावे का अपना ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है जो किरिन 980 चिपसेट और माली जी76 के साथ आता है.

सिक्योरिटी के मामले में फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 3 डी फेशियल अनलॉक को सपोर्ट करता है वहीं फोन में बोन वॉयस आईडी भी है. फोन की बैटरी 4200mAh की है जो फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है. हुवावे मेट 20 RS वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कैमरे के मामले में फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है. वहीं बैक में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है जो 40 मेगापिक्सल सेंसर और 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget