एक्सप्लोरर

Fb अकाउंट हैक: ऐसे पता करें कि Facebook की तरफ आया ईमेल असली है या फेक?

लोगों के अकाउंट हैक को देखते हुए फेसबुक अपने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कारगर कदम उठा रहा है जहां अब फेसबुक फेक ईमेल्स को कैसे पहचानें. इसकी जानकारी दे रहा है.

नई दिल्ली: पिछले कई महीनों से फेसबुक कैंब्रिज एनालिटिका विवाद, फेक न्यूज और यूजर्स के अकाउंट हैक जैसी परिस्थितियों से बाहर ही नहीं आ पा रहा है. इसके लिए फेसबुक कई कदम भी उठा रहा है जिससे उसके यूजर्स की जानकारी लीक न हो और उनका अकाउंट सुरक्षित रहे. लेकिन फेसबुक ये स्टेप्स शायद उतने कारगर साबित नहीं हो पा रहें हैं.

अब फेसबुक अपने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए एक और तरीका ले कर आया है जहां लोगों को फेक ईमेल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है. इसकी मदद से सोशल मीडिया जाएंट ये बताने की कोशिश कर रहा है कि अगर किसी यूजर के पास फेसुबक की तरफ से कोई ईमेल आता है तो वो उसका कैसे पता लगाए कि भेजा गया ईमेल असली है या फेक? जी हां फेसबुक आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है जहां फेक ईमेल के जरिए आपके अकाउंट से जुड़ी जानकारी और पासवार्ड मांगा जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने अकाउंट को इन फेक ईमेल्स और हैक होने से बचा सकते हैं.

Facebook के जरिए भेजे गए ईमेल को कैसे रिव्यू करें

अगर आपके पास कभी भी facebookmail.com से कोई ईमेल आता है तो आप सिक्योरिटी और लॉग-इन सेटिंग्स की मदद से उसको रिव्यू कर सकते हैं.

1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने प्रोफाइल के राइट साइड में तीन लाइन्स को क्लिक करना होगा जहां से आप सेटिंग और प्राइवेसी> सेटिंग्स> सिक्योरिटी और लॉग-इन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. इसके बाद आपको रिसेंट ईमेल फ्रॉम फेसबुक पर क्लिक करना होगा.

लेकिन ये सब करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

1. आपके सिक्योरिटी टैब में फेसबुक उन सभी ईमेल्स को दिखाएगा जिसमें आपके पासवर्ड को बदलने को लेकर रिक्वेस्ट किया गया है.

2. इसके बाद अगर फेसबुक की तरफ से आपको पासवर्ड बदलने का रिक्वेस्ट मिलता है या दिखता है या फिर आपको याद नहीं आ रहा कि आपने ऐसा कब किया था. तो आप I Didn't Do This या Secure your account पर क्लिक कर सकते हैं.

3. इसके बाद फेसबुक आपके रिसेंट ईमेल्स यानी की पिछले दो दिनों के ईमेल्स को दूसरे टैब में दिखाएगा.

4. इसके बाद अगर आपको फेसबुक की तरफ से ईमेल आता है जिसमें आपका सिक्योरिटी कोड दिया गया है तो फेसबुक इस जानकारी जरूर छुपाकर भेजेगा जिससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहे. और इसके बाद आप इसे देखने के लिए अपने ईमेल अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं और उसे देख सकते हैं.

नोट: कभी भी ऐसे लिंक्स और ईमेल पर क्लिक न करें जो आपको फेसबुक की तरफ से न लगे या फिर जिसे आप कंफर्म न कर पाएं. वहीं अगर आप गलती से किसी लिंक या ईमेल पर क्लिक करते हैं तो आप फेसबुक का सिक्योर यॉर अकाउंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget