एक्सप्लोरर

Honor 9X भारत में हुआ लॉन्च, ये है सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी वाला स्मार्टफोन

आजकल बाजार में पॉप-अप सेल्फी कैमरे का चलन तेजी से बढ़ रहा है, इसी को देखते हुए चीन की स्मार्टफोन कंपनी honor ने अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है.

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी honor ने भारत में अपनी X-सीरीज में नया स्मार्टफोन Honor 9X लॉन्च कर दिया है.इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है.यह एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है.आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स

कीमत और वेरियंट 

Honor 9X को दो स्टोरेज वेरियंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB में उतारा गया है. कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है जबकि इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 19 जनवरी से होगी. आपको बता दें कि यह यह सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है.

जिन ग्राहकों के पास ICICI और Kotak Mahindra बैंक के कार्ड हैं उन्हें 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा. सेल के पहले दिन फोन के 4GB वेरियंट पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जायेगा. भारत में honor की  X-सीरीज सबसे पॉप्युलर सीरीज है. स्मार्टफोन दो कलर विकल्प- सफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में मिलेगा.

इस स्मार्टफोन की खासियत 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है. यह सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है. भारत में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. बता दें कि X-सीरीज भारत में ऑनर की सबसे पॉप्युलर सीरीज है.

स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.59 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है. फोन  का डिजाइन काफी अच्छा नजर आ रहा है, कंपनी ने इसके डिजाइन पर काफी काम किया है. इसमें ड्यूल 3D कर्व्ड बैक पैनल देखने को मिलता है. इसके अलावा फ़ोन के नीचे 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710F प्रोसेसर दिया हैं. पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल सेंसर मिलता है. इसके आलावा सेल्फी लवर्स के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget