एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन खरीदने की है प्लानिंग तो रुकें, 20 हजार रुपये तक कीमत में ये हैं शानदार ऑप्शन

सैमसंग, रेडमी और रियलमी जैसी कई कंपनियों के फोन 20 हजार की रैंज के अंदर शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं. हम आपको ऐसे ही कुछ फोन सजेस्ट कर रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में मोबाइल बाजार तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन कंपनियां एडवांस फीचर के साथ नए फोन लॉन्च करती है, लेकिन इस रेस में स्मार्टफोन्स की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं. हम आपको ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो बेहतरीन फीचर के साथ आपके बजट आ जाएंगे. Xiaomi, Samsung और Realme के कई ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनकी कीमत 20000 रुपये से कम है.

Realme 6 (कीमत 12,999)

Realme 6 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD + 90Hz डिस्प्ले लगा हुआ है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और सिंगल पंच-होल है. इसमें 405 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 फीसदी है. स्मार्टफोन 2.05GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर पर चलता है. इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है. स्टोरेज को 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. Realme 6 एंड्रॉइड 10-आधारित Realme UI को डार्क मोड और वॉयस वेक-अप जैसी सुविधाओं के साथ चलता है.

कैमरे की बात करें तो Realme 6 में पीछे चार सेंसर दिए गए हैं. 64-मेगापिक्सल का मेन f/1.8 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.3 सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो f/2.4 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोमैटिक f/2.4 सेंसर है.

Redmi K20 (कीमत 19,999 रुपये)

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने K9 और K20 प्रो को पिछले साल लॉन्च किया. स्पेक्स के संदर्भ में, Redmi K20, Redmi K20 Pro के समान 80 प्रतिशत है क्योंकि यह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के लिए स्नैपड्रैगन 855 को स्वैप करता है और इसके अलावा मैन कैमरे के लिए फोन में Sony IMX586 सेंसर के बजाय सोनी IMX586 48MP सेंसर लगाया गया है. वहीं इसके अलावा Redmi K20 में 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और अन्य फीचर्स के बीच 6.39 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है.

POCO X2 (कीमत 16,999 रुपये)

पोको, पोको एफ 1 का सक्सेजर है और इसकी कीमत भी 20000 हजार रुपये से कम है. इस फोन में 6.7 इंच FHD + LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो इसे प्राइस रेंज में एक दिलचस्प ऑप्शन बनाता है.

पोको X2 एक स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. यह 64-मेगापिक्सल के मैन सेंसर के साथ आता है, इसके पीछे 8-मेगापिक्सल का कैमरा और पीछे 2-मेगापिक्सल के स्नैपर हैं. सेल्फी के लिए सामने की तरफ 20 मेगापिक्सल का कैमरा है. इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी के साथ 27W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया गया है.

Redmi Note 8 Pro (कीमत 14,999 रुपये)

Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल कैमरा, फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी और एचडीआर सपोर्ट के साथ 6.5-इंच FHD + डिस्प्ले दिया गया है. इसकी कीमत 14,999 रुपये है.

Redmi Note 8 Pro एक मीडियाटेक हेलियो G90T पर बेस्ड है, जिसमें 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. कैमरे के लिए, 64-मेगापिक्सल सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेंसर और पीछे 2-मेगापिक्सल सेंसर है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है. Android 9 Pie- पर चलने वाले ये फोन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.

Samsung Galaxy M31 (कीमत 15,999 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी M31 अपने आप में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले लेकर आया है जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन पर के साथ दिया गया है. फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर पर चलता है. इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है.

फोन का एक मुख्य आकर्षण इसका रियर कैमरा सेट-अप है. फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मैन सेंसर 64-मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 8-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है. डिवाइस पर तीसरा कैमरा 5-मेगापिक्सल सेंसर है. चौथा f/2.4 एपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Lockdown के बीच अगर चैटिंग और वीडियो कॉल से हो गए हैं बोर, तो Whatsapp पर खेलिए ये 5 मजेदार गेम लॉन्च होने से पहले OnePlus 8 सीरीज की कीमत का हुआ खुलासा, सीईओ ने 'उठाया पर्दा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget