एक्सप्लोरर

शाओमी Mi A1 के लॉन्च के साथ ही फिर चर्चा में आ गया है Android One, जानें क्या है ये?

प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल भारत में किफायती स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की अपनी योजना ‘एंड्रॉयड वन’ को नये सिरे से खड़ा कर रही है.

नई दिल्लीः प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल भारत में किफायती स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की अपनी योजना ‘एंड्रॉयड वन’ को नये सिरे से खड़ा कर रही है. कंपनी ने इसकी शुरुआत चीन की कंपनी शाओमी के साथ मिलकर की है जिसका हालिया लॉन्च स्मार्टफोन Mi A1 एंड्रायड वन आपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. कंपनी आने वाले दिनों में इस पहल के तहत और भी नए फोन उतारेगी.

गूगल के निदेशक (एंड्रायड कार्यक्रम) जॉन गोल्ड का कहना है कि कंपनी आने वाले दिनों में कई मोबाइल कंपनियों के साथ अलग अलग कीमत वाले एंड्रायड वन बेस्ड स्मार्टफोन पेश करेगी. कंपनी इसके लिए स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के साथ काम कर रही है और सबसे बड़ी बात यह कि इस बार इस योजना को शुरुआती फोन तक सीमित नहीं रखा जाएगा.

आपको बता दें कि एंड्रायड वन की शुरुआत गूगल के उस वक्त प्रोडक्ड चीफ रहे सुंदर पिचाई ने की थी. इस योजना का उद्देश्य भारत सहित अन्य बाजारों में ग्राहकों अपेक्षाकृत किफायती दाम में एंड्रायड ओएस से चलने वाला एंट्री लेवल स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है. इसके तहत गूगल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों से गठजोड़ करती है. इसमें हार्डवेयर मोबाइल कंपनी का होता है जबकि गूगल अपना आपरेटिंग सिस्टम व अन्य साफ्टवेयर ​फीचर उपलब्ध कराती है.

गूगल ने सितंबर 2014 में भारत में माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ मिलकर मोबाइल फोन पेश किए जिनकी औसत कीमत 6500 रुपये से कम ही थी. एंड्रायड वन आधारित फोन पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश नेपाल सहित लगभग दो दर्जन देशों में उपलब्ध कराए गए. हालांकि कुछ समय बाद ही कंपनी के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को भारत में एक तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. ऐसी भी अटकलें थी कि शायद कंपनी अब इस पर आगे काम नहीं करे. लेकिन बीते दिन अचानक ही शियोमी के साथ गठजोड़ कर कंपनी ने एंड्रायड वन को फिर से चर्चा में ला दिया.

स्मार्टफोन शाओमी Mi A1 कंपनी पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. 12 सितंबर से ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और Mi.com सहित कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. खास बात ये है कि ये शाओमी का पहला स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन है. जो गूगल के एंड्रॉयड वर्जन के अपडेट पा सकेगा. कंपनी ने इसके साथ ही बताया है कि इसमें एंड्रॉयड O और एंड्रॉयड P तक अपडेट मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget