एक्सप्लोरर

SAMSUNG GALAXY फोल्डेबल फोन सिर्फ एक दिन के इस्तेमाल के बाद ही बीच से टूटा, कई यूजर्स ने की शिकायत

बुधवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सैमसंग के इस फोन में स्क्रीन की दिक्तत आ रही है. ब्लूमबर्ग के मार्क Gruman ने एक ट्वीट कर कहा कि उनका रिव्यू यूनिट पूरी तरह से टूट गया जिसके दो दिनों के बाद वो फोन का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाए.

नई दिल्ली: सैमसंग ने जब अपने फोल्डेबल फोन का एलान किया था तो कहा जा रहा था कि ये स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा देगा. 1 लाख 37 हजार रुपये वाले इस फोन की खास बात ये थी कि ये नोटबुक की तरह बीच से खुलता था जिसके दो स्क्रीन थे. लेकिन अब लग रहा है जैसे ये फोन पूरी तरह से फेल हो गया है.

बुधवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सैमसंग के इस फोन में स्क्रीन की दिक्तत आ रही है. फोन अमेरिका में 26 अप्रैल से पहले सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन ठीक इससे पहले कंपनी ने कुछ पत्रकारों को ये फोन रिव्यू के लिए दिया था जहां एक दिन के इस्तेमाल के बाद फोन बीच से टूटने लगा.

ब्लूमबर्ग के मार्क Gruman ने एक ट्वीट कर कहा कि उनका रिव्यू यूनिट पूरी तरह से टूट गया जिसके दो दिनों के बाद वो फोन का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाए. उन्होंने आगे कहा कि फोन में दिक्कत तब आई जब उन्होंने फोन के ऊपर मौजूद फिल्म लेयर को उतार दिया. बता दें कि फोन एक प्रोटेक्टिव लेयर या कर लें फिल्म के साथ आता है. जिसके बारे में सैमसंग भी इस बात का एलान कर चुका है कि यूजर्स उस लेयर को नहीं निकाल सकते.

Gruman ने कहा कि, लेफ्ट कॉर्नर से उसे निकालने का ऑप्शन आ रहा था इसलिए मैंने निकाल दिया. लेकिन निकालते ही फोन में दिक्कत आने लगी.

यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली ने भी ट्विटर का सहारा लिया और इस दिक्कत के बारे में बताया. मार्कस ने कहा कि, '' फोन के डिस्प्ले पर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर दिया गया है. तो वहीं उसपर लिखा है कि आप उसे नहीं निकाल सकते. लेकिन मैंने वो लेयर निकालने की कोशिश की. तभी मुझे लगा कि कुछ टूट रहा है. जिसके बाद स्क्रीन ब्लैकआउट हो गया और बीच में दरार आ गई.''

सैमसंग की अगर मानें तो कंपनी कहती है कि, '' इसे एक स्पेशल प्रोटेक्टिव लेयर से बनाया गया है जिससे इंफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले को बचाया जा सके. ये कोई स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं है इसलिए आप इसे निकालने की कोशिश न करें''

बता दें कि फोन की कीमत 1 लाख 37 हजार रुपये है जहां फोन 4.6 इंच के बाहरी स्क्रीन के साथ आता है. वहीं दूसरा स्क्रीन अंदर की तरफ खुलता है जिससे यूजर्स को 7.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है. बता दें कि हुवावे और मोटोरोला भी इस तरह के फोन लाने की बात कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे...', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mahhi Vij और Aasif Khan की तकरार, Mary Kom के कमेंट पर विवाद
Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे...', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
दुनिया को साथ लाएगा भारत? सलमान खुर्शीद ने की BRICS की तारीफ, जानें क्या कहा
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
त्रिपाठी, बालियान और अब निषाद- यूपी में हत्याओं पर सियासत, 2027 से पहले वोट बैंक का खेल
Embed widget