एक्सप्लोरर

जानें किस तरह हमारी जिंदगी में छाया हुआ है फेसबुक, यूजर्स के लिए फ्री फेसबुक कैसे करता है कमाई?

यूजर्स को फ्री एक्सेस देने वाला फेसबुक आखिर कमाई कैसे करता है? फेसबुक अपने कई प्लेटफॉर्म के जरिए कैसे हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है ये जानना हर यूजर के लिए जरुरी है.

नई दिल्लीः फेसबुक एक बार फिर विवादों के घेरे में है. कंपनी सबसे बड़ी डेटा लीक कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है. यूजर्स के डेटा के साथ हुई इस छेड़छाड़ पर कंपनी के मालिक मार्क जकरबर्ग कटघरे में हैं और उनके पास फिलहाल यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं है. ब्रिटिश न्यूज टेलीविजन चैनल 4 ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया. इस फर्म ने करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा एक थर्ड पार्टी एप के जरिए एक्सेस किया और इसकी मदद से डॉनल्ड ट्रंप को 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फायदा पहुंचाया.

फेसबुक आजकल हर कैंपेन या एड के लिए सबसे खास जगह बन चुकी है. साल 2017 के आंकड़ों के मुताबिक फेसबुक के दुनियाभर में 2.2 बिलियन यानी 220 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. साल 2004 में लॉन्च हुई कंपनी फेसबुक आज 14 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म है. यूजर्स को फ्री एक्सेस देने वाला फेसबुक आखिर कमाई कैसे करता है?

                                                          कैसे कमाई करता है फेसबुक?

फेसबुक को 2004 में जब लॉन्च किया गया तो इसे हावर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को आपस में जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया था. दो साल में फेसबुक के चर्चे पूरे अमेरिका में छा गए और साल 2006 में गूगल और याहू जैसी कंपनियों ने मार्क जकरबर्ग को फेसबुक खरीदने का ऑफर दिया. कहा जाता है कि ये दोनों कंपनियां फेसबुक की कीमत 2 बिलियन डॉलर देने को तैयार थे लेकिन जकरबर्ग ने ये सौदा नहीं किया.

विज्ञापन है फेसबुक की कमाई का अहम जरिया साल 2007 फेसबुक के लिए बेहद अहम साबित हुआ. मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक के लिए विज्ञापन पॉलिसी का विस्तार किया और डेवलपर्स को फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इनवाइट किया. बदले में ये फेसबुक की ओर से इन थर्ड पार्टी वेबसाइट्स को फेसबुक यूजर की फ्रेंड लिस्ट लाइक्स, यूजर बिहेवियर से जुड़ी जानकारी का एक्सेस देना शुरु कर दिया. आपको फ्री सेवा देने वाले फेसबुक की कमाई का खास जरिया विज्ञापन होता है. जो भी ब्रांड, कंपनी, मर्चेंट फेसबुक के यूजर्स तक अपने प्रोडक्ट की पहुंच चाहता है उसे फेसबुक को पैसे देने होते है. फेसबुक अपने यूजर्स को एरिया, उम्र, लिंग के आधार पर बांटता है और प्रोडक्ट की पहुंच इन तक बनाता है.

डेवलपर्स के जरिए कमाई अपनी आय का एक हिस्सा फेसबुक डेवलपर्स से लेता है. दरअसल फेसबुक डेवलपमेंट टूल और एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेज़) जारी करता रहता है. जिसकी मदद से डेवलपर्स फेसबुक सपोर्टिव एप बनाते हैं. जब भी कोई यूजर इन एप के जरिए खरीद करता है तो इसकी एक निश्चित फीस फेसबुक को डेवलपर की ओर से दी जाती है.

                             किन-किन सर्विस के जरिए फेसबुक ऑनलाइन दुनिया में छाया है

व्हाट्सएप: फेसबुक ने साल 2014 में देश की सबसे ज्यादा यूजर बेस वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को खरीदा. इसके लिए फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर की रकम चुकाई. ये टेक की दुनिया में अबतक की सबसे बड़ी डील्स में शुमार है. इस अधिग्रहण के बाद व्हाट्सएप की ओनर कंपनी फेसबुक है. यानी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए भी आप अप्रयत्क्ष रुप से फेसबुक का रेवेन्यू बढ़ा रहे होते हैं.

जानें किस तरह हमारी जिंदगी में छाया हुआ है फेसबुक, यूजर्स के लिए फ्री फेसबुक कैसे करता है कमाई?

इंस्टाग्राम: यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट को इंस्टाग्राम टक्कर देता है. इंस्टाग्राम यंगस्टर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. ये फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है यहां यूजर्स तस्वीरें शेयर करते हैं. इस एप की ओनर कंपनी भी फेसबुक है.

जानें किस तरह हमारी जिंदगी में छाया हुआ है फेसबुक, यूजर्स के लिए फ्री फेसबुक कैसे करता है कमाई?

मैसेंजर: पहले फेसबुक में ही मैसेज ब़ॉक्स दिया जाता था लेकिन साल 2011 में फेसबुक ने अलग मैसेजिंग एप मैसेंजर उतारा. अब अगर आप स्मार्टफोन जरिए फेसबुक पर चैट करना चाहते हैं तो आपको मैसेंजर एप इंस्टॉल करना ही होगा. इस तरह व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक अपने मैसेजिंग एप मैसेंजर को भी लागातार बढ़ा रहा है.

जानें किस तरह हमारी जिंदगी में छाया हुआ है फेसबुक, यूजर्स के लिए फ्री फेसबुक कैसे करता है कमाई?

इन कुल तीन सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ज्यादातर यूजर्स करते हैं और तीनों ही प्लेटफॉर्म फेसबुक के अंतर्गत आते है. इस तरह चाहे-अनचाहे ज्यादातर सोशल मीडिया का इस्तेमाल फेसबुक को ही फायदा पहुंचाता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी
IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Embed widget