एक्सप्लोरर

फेसबुक कर रहा है 'डिजिटल गैंगस्टर' की तरह काम : ब्रिटिश संसद की रिपोर्ट

जांच में पाया गया कि फेसबुक कुछ डेवलपरों को अपने ग्राहकों का निजी डेटा मुहैया कराकर विज्ञापन की ऊंची दर वसूलती है. इस रिपोर्ट में मार्क जुकरबर्ग का संदर्भ भी दिया गया है, जिन्होंने समिति के सामने उपस्थित होने की मांग को खारिज कर दिया था.

लंदन: ऑनलाइन दुनिया में फेसबुक पर 'डिजिटल गैंगस्टर' की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोशल नेटवर्किंग दिग्गज ने गलत इरादे से और जानबूझकर डेटा निजता और प्रतिस्पर्धा-विरोधी कानूनों का उल्लंघन किया है. ब्रिटिश संसद की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और स्पोर्ट (डीसीएमएस) समिति ने फेसबुक पर लगे गलत सूचना और 'फर्जी खबरें' फैलाने के आरोपों की करीब 18-महीनों की जांच के बाद सोमवार को जारी अपने अंतिम रिपोर्ट में कड़े नियमन लागू करने का आह्वान किया है, ताकि फेसबुक को अपने मंच पर गलत सूचनाएं फैलाने से रोका जा सके.

डीसीएमएस समिति के अध्यक्ष डैमियन कॉलिन्स ने एक बयान में कहा, "हम रोजाना जिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल करते हैं, उसके माध्यम से नागरिकों को गलत सूचनाओं और 'डार्क एडवर्ट्स' के साथ अनोन सोर्स निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है."जांच में पाया गया कि फेसबुक कुछ डेवलपरों को अपने ग्राहकों का निजी डेटा मुहैया कराकर विज्ञापन की ऊंची दर वसूलती है. इस रिपोर्ट में मार्क जुकरबर्ग का संदर्भ भी दिया गया है, जिन्होंने समिति के सामने उपस्थित होने की मांग को खारिज कर दिया था.

रिपोर्ट में कहा गया, "समिति के समक्ष पेश नहीं होकर और हमारे किसी भी निमंत्रण का व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं देकर मार्क जुकरबर्ग ने न सिर्फ ब्रिटिश संसद बल्कि 'अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड समिति' की भी अवमानना की है, जिसमें दुनिया भर के नौ विधानमंडलों के सदस्य शामिल हैं."द गार्जियन में फेसबुक के ब्रिटेन के सार्वजनिक नीति प्रबंधक करीम पलांट के हवाले से कहा गया, "हम सार्थक नियमन का स्वागत करते हैं और चुनावी कानून सुधार के लिए समिति की सिफारिशों का समर्थन करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget