एक्सप्लोरर

5G: अभी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगी आपकी इंटरनेट स्पीड, खुद से चलेंगी गाड़ियां

5जी का सबसे बेसिक फायदा होगा आपकी इंटरनेट की स्पीड पर यानी की आप अभी जिस 4जी नेटवर्क को इस्तेमाल कर रहें हैं. 5जी आने के बाद ये नेटवर्क 10 गुना ज्यादा तेज हो जाएगा.

नई दिल्ली: 5G या फिर कह लें 5वां जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क जो आपके नेट स्पीड में ही बदलाव नहीं लाएगा बल्कि टेक्नॉलजी को भी पूरी तरह से बदल देगा. 5G नेटवर्क पर कई सारे डिवाइस एक साथ कई लाखों डेटा को अपने पास कलेक्ट करेंगे जिससे एक दूसरे से संपर्क किया जा सकेगा. 5G आने के बाद आपका फोन आपके घर में मौजूद हर डिवाइस से कनेक्टेड होगा चाहे वो आपका फ्रिज हो, या सिक्योरिटी सिस्टम, स्मार्ट सिटी या फिर आपकी कार. सबकुछ आपके एक इशारे पर काम करेंगे. 5G की शुरूआत साल 2022 में होगी. तो चलिए नजर डालते हैं कि इस नेटवर्क के आने से आपकी जिंदगी किस तरह बदल जाएगी.

5G: अभी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगी आपकी इंटरनेट स्पीड, खुद से चलेंगी गाड़ियां source: cbinsights.com

क्या है 5G?

कुछ सालों के बाद नेटवर्क में बदलाव किया जाता है जैसे 2जी, 3जी, 4जी और फिर अगला G यानी की 5G. 5G आने के बाद आपके नेटवर्क में तीन बदलाव आएंगे.

1. नेटवर्क काफी तेज हो जाएगा जिसकी मदद से आपको नेटवर्क के चलते कोई भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

2. पॉवर और बैटरी का इस्तेमाल कम हो जाएगा.

3. डेटा को ट्रांस्फर करने और नेटवर्क की स्पीड में बढ़ोतरी होगी.

4G के मुकाबले में इंटरनेट की स्पीड होगी 10 गुना ज्यादा

5G का सबसे बेसिक फायदा होगा आपकी इंटरनेट की स्पीड पर यानी की आप अभी जिस 4जी नेटवर्क को इस्तेमाल कर रहें हैं. 5G आने के बाद ये नेटवर्क 10 गुना ज्यादा तेज हो जाएगा. यानी की नेट की स्पीड में 10 गुना ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. ये होगी आपकी नेट की स्पीड.

1G- 2.4 kbps

2G-14.4 kbps

3G- 3.1 kbps

3.5G- 42.2 kbps

4G- 100 mbps

4G/ LTE एडवांस- 1,000 mbps

5G- 10,000 mbps

5G फोर्स

कनेक्टेड सिटी और स्मार्ट घर

10 साल पहले जिस तरह से 4जी ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था वैसे ही साल 2022 में भी कुछ ऐसा ही होगा. 4 जी से पहले हम ऑनलाइन गानें, एप्स और डिजिटल ट्रॉंजैक्शन नहीं कर पाते थे लेकिन जैसे ही ये नेटवर्क आया हमारे जीवन में सबकुछ बदल गया. तो चलिए जानते हैं कि 5G आने के बाद क्या क्या बदलेगा.

5G: अभी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगी आपकी इंटरनेट स्पीड, खुद से चलेंगी गाड़ियां source: networks.nokia.com

स्मार्ट शहर

5G की मदद से एक शहर दूसरे शहर से कनेक्टेड रहेंगे जिसमें ट्रैफिक, कूड़ा मैनेजमेंट, पॉवर सप्लाई और गाड़ियों का आना जाना शामिल होगा, ये सबुकछ ऑटोमैटिक होगा जिससे ट्रैफिक में भी काफी मदद मिलेगी.

स्मार्ट घर

नेटवर्क की मदद से सिक्योरिटी सिस्टम, पॉवर सप्लाई, पानी मैनेजमेंट जैसी चीजों को कंट्रोल किया जा सकेगा. 5G की मदद से आप सिर्फ दूध ही ऑर्डर नहीं कर पाएंगे. ब्लकि एक ईशारे पर पानी और बिजली को भी बंद कर पाएंगे तो वहीं सेहत में गड़बड़ी होने पर इमेरजेंसी का भी सहारा लिया जा सकेगा.

खुद से चलने वाली गाड़ियां

सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियों में एआई कंपोनेंट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी मदद से कई लाखों डेटा का इस्तेमाल कर इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि आपकी गाड़ी सही से चले तो वहीं आपके आसपास चलनी वाली गाड़ियों पर भी ध्यान हो जिससे एक्सिडेंट के खतरे कम हो.

IoT यानी की 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' डिवाइस

आजकल जितने भी कंप्यूटर हार्डवेयर या सिस्टम हैं वो अकेले काम करते हैं. लेकिन 5G के आने के बाद ये सिस्टम एक दूसरे से बात करेंगे. 5G कम कीमत वाले सेंसर्स और बड़ी बैटरी बनाएगा. IoT ऐसे एप्स बनाएगा जिसका इस्तेमाल सरकारी दफ्तर, अस्पताल और खेती के लिए किया जाएगा. साल 2020 तक आईओटी ऐसे 50 बिलियन डिवाइस बनाएगा.

5G टाइमलाइन: सबसे पहले कहां आएगी ये सर्विस

साल 2019

साल 2019 में अमेरिका के टॉप चार कैरियर्स यानी की AT एंड T, वेरिजॉन, स्प्रिंग और टी मोबाइल सबसे पहले इस सर्विस को साउथ कोरिया में शुरू करेंगे जिसके एक साल बाद यानी की मार्ट में इसे रोलआउट कर दिया जाएगा.

जापान

साल 2019 में जापान में इसकी शुरूआत हो जाएगी.

साल 2020

चीन और ज्यादातर पश्चिमी देश इस सर्विस का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे.

साल 2022

भारत पूरी तरह से इस साल इस सर्विस को रोलआउट कर देगा. भारत ऑप्टिकल केबल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी 15 लाख किलोमीटर से बढ़ाकर 25 लाख किलोमीटर तक कर देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget