एक्सप्लोरर

Confirmed: 28 फरवरी को होगी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की दूसरी सेल

रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो की दूसरी सेल गुरुवार 28 फरवरी को होगी. कंपनी ने इस बात की जानकारी दी.

नई दिल्लीः शाओमी के नोट 5 और नोट 5 प्रो आज पहली सेल के दौरान कुछ मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए. अगर आज आप ये स्मार्टफोन आज नहीं खरीद सके हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो की दूसरी सेल गुरुवार 28 फरवरी को होगी. कंपनी ने इस बात की जानकारी दी. ये सेल भी फ्लिपकार्ट और mi.com पर दोपहर 12 बजे से शुरु होगी. यानी दूसरी सेल पहली सेल के 6 दिन बाद होगी. ये दोनों स्मार्टफोन और mi टीवी आज पहली सेल सेल के लिए उपलब्ध रहे. इन दोनों स्मार्टफोन की बात करें तो आज चंद मिनट में ही रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो आउट ऑफ स्टॉक हो गए. हालांकि इनकी कितनी यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध रहीं इसकी शाओमी ने कोई आधारिकारिक जानकारी नहीं दी है.

रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो की कीमत

रेडमी नोट 5 के दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज लॉन्च किए गए हैं. जिसकी कीमत 9,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है. रेडमी नोट 5 प्रो कंपनी का बजट कीमत में कैमरा बीस्ट है. इसके दो वेरिएंट 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किए गए हैं. इसके 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीम 16,999 रुपये हैं.

Confirmed: 28 फरवरी को होगी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की दूसरी सेल

Redmi Note 5 के स्पसेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 का सक्सेसर है. रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है. जो ज्यादा परफॉमेंस और बैटरी एफिशिऐंट है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा बेस्ड MIUI9 पर चलता है. रेडमी नोट 5 पिछले साल के नोट 4 से बहुत अलग तो नहीं हा लेकिन इसके डिस्प्ले, डिजाइन और कैमरा क्वालिटी को पहले से बेहतर किया गया है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल 1.25-माइक्रॉन पिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्रंट सेल्फी फ्लैश के साथ आता है. ये स्मार्टफोन बाजार में ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा. इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है.

Confirmed: 28 फरवरी को होगी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की दूसरी सेल

Redmi Note 5 Pro के स्पसेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 प्रो में 5.9 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इसकी रिजॉल्यूशन 1080×2160 पिक्सल है. ये पहला स्मार्टफोन है जो ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का साथ आता है. शाओमी के लिए क्वालकॉम नेये चिप डिजाइन की है. जो स्मार्टफोन को बेहतरीन परफॉमेंस और बैटरी की खपत को कम करेगा.

कैमरा रेडमी नोट 5 प्रो का सबसे बड़ा हाईलाइट है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. 12MP+5MP रियर कैमरा वाला ये स्मार्टफोन पोट्रेट मोड के साथ आता है. साथ ही इसमें ब्यूटीफाई 4.0 दिया गया है जो तस्वीरों को बेहतरीन बनाता है.

सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि इसका फ्रंट कैमरा भी पोट्रेट मोड देता है. 64 जीबी स्टोरेज वाला ये स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल होगा. इसे पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget