एक्सप्लोरर

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, कमाल के हैं फीचर्स

Nokia 6.2 कस्टमर्स सिर्फ 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Nokia 7.2 की कीमत 15,499 रुपये में मिल रहा है.Xiaomi Mi A3 का 4GB रैम वाला वैरिएंट 11,999 रुपए में और 6GB रैम वाला वैरिएंट 14,999 में खरीदा जा सकता है.

नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. नोकिया सहित चाइनीज स्मार्टफोन जाएंट शियोमी ने अपने हैंडसेट्स के दामों में कटौती कर दी है. तो अगर आप भी फोन लेने या बदलने की सोच रहे हैं तो फिर देर किस बात की है.

एचएमडी ग्लोबल, जो ग्लोबली नोकिया के हैंडसेट बनाने और बेचने का अधिकार रखती है, उसने भारत में अपने दो बजट स्मार्टफोन - नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 की कीमतें कम कर दी है. नोकिया 6.2 को 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, वहीं कस्टमर्स अब इसे सिर्फ 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं. यानि इसकी कीमत में 3,500 रुपये की कटौती की गई है. वहीं Nokia 7.2 की कीमत 15,499 रुपये में मिल रहा है. यह कीमत 4GB+64GB वेरियंट की है. 6GB+64GB वेरियंट के लिए आपको 17,099 रुपये देने होंगे.

वहीं Xiaomi Mi A3 का 4GB रैम वाला वैरिएंट 11,999 रुपए में और 6GB रैम वाला वैरिएंट 14,999 में खरीदा जा सकता है. ये ऑफर एमआई की वेबसाइट. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिल रहा है.

Xiaomi Mi A3 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Mi A3 में 6.09 इंच का एचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगा है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है. यह फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला है.

परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन स्टॉक ऐंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. बताया जा रहा है कि फ़ोन की परफॉरमेंस अच्छी है. इस पर गेम्स खेलने में भी कोई समस्या नहीं आती.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

पावर के लिए इस फोन में 4030 mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल नैनो सिम, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, टाइप-C पोर्ट और हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. Nokia 6.2 के फीचर्स

Nokia 6.2 एक डुअल सिम फोन है. इसमें 6.3 इंच का फुल+एचडी डिसप्ले है. हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है. इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं. प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है. फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Nokia 7.2 के फीचर्स

Nokia 7.2 दो स्टोरेज वर्जन में आया है. कंपनी ने इस फोन को 4gb+64gb और 6gb+64gb स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है. फोन 660 एसओसी प्रोसेसर पर काम करता है. Nokia 7.2 स्मार्टफोन के कैनरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैंसर दिया गया है. वहीं बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है. बैक साइड में 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरा है. इसके अलावा सेल्फी कैमरा की बात करें तो Nokia 7.2 में 20 मेगापिकत्सल का सेल्फी कैमरा उनलब्ध है. स्मार्ट पोन की बैटरी 3500mah की है.

लॉन्च होने से पहले चलाएं WhatsApp का यह फीचर, इस सिंपल तरीके से करें अपडेट

MI स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए किस फोन पर कितनी है छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget