एक्सप्लोरर

BSNL 4जी सर्विस के लिए मोबाइल टावर लगाएगी, 12-15 महीनों में पूरा होगा काम

BSNL पहले ही 4जी सर्विसेज के लिये केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 10,000 मोबाइल टावरों पर संचार सुविधा उपकरण लगा चुकी है.

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल की देश भर में 4जी सेवाओं के लिये 60,000 टावरों पर मोबाइल संचार सुविधा बढ़ाने की योजना है. इस पर 7,200 करोड़ रुपये तक की लागत आने का अनुमान है. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. कंपनी पहले ही 4जी सर्विसेज के लिये केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 10,000 मोबाइल टावरों पर संचार सुविधा उपकरण लगा चुकी है. कंपनी की इन सभी को अगले डेढ़ महीने में चालू करने की योजना है.

IMF ने दिया अनुमानः भारत की आर्थिक विकास दर अगले वित्त वर्ष में 7% रहेगी

बीएसएनएल के चेयरमेन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने कहा, ‘4जी सेवाओं के लिये पहले चरण में 60,000 मोबाइल टावरों पर एंटीना सुविधा लगाने की योजना है. ये सुविधायें वहां लगाई जाएंगी जहां 4जी हैंडसेट अधिक संख्या में है और बीएसएनएल के ग्राहकों का आधार अच्छा है.’ सरकार ने बुधवार को बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरूद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी. इसमें तत्काल पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिये सरकारी गारंटी वाले बांड के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाना, 20,140 करोड़ रुपये मूल्य का 4जी स्पेक्ट्रम आवंटन, 29,937 करोड़ रुपये का वीआरएस पैकेज और 3,674 करोड़ रुपये का जीएसटी भुगतान शामिल हैं जो रेडियो तरंगों के आबंटन पर लगाया जाएगा.

BSNL 4जी सर्विस के लिए मोबाइल टावर लगाएगी, 12-15 महीनों में पूरा होगा काम

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को बांड के जरिये जुटाये जाने वाले कोष से राहत मिलेगी.

Diwali 2019: नियमों के मुताबिक नहीं फोड़े पटाखे तो लगेगा भारी-भरकम जुर्माना, जेल भी हो सकती है

प्रकाश ने कहा, ‘बीएसएनएल के ऊपर समूचे दूरसंचार उद्योग में सबसे कम कर्ज है. वह अपनी पूंजी व्यय जरूरतों को पूरा करने के लिये बैंकों से पूंजी जुटा सकती है. हालांकि, वे इसे किस प्रकार करना चाहते हैं, यह बीएसएनएल के निदेशक मंडल का निर्णय होगा.’ उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ओर एमटीएनएल दोनों को 4जी सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रक्म आवंटन एक महीने के भीतर किया जाएगा. पुरवार ने कहा, ‘हम दो महीनों के भीतर 4जी नेटवर्क के लिये टेंडर लाएंगे.’

एमटीएनएल जहां केवल दिल्ली और मुंबई में ऑपरेशनल है वहीं बीएसएनएल देश के अन्य हिस्सों में काम करती है. इस बीच, बीएसएनएल के प्रवक्ता संजय सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने सितंबर महीने के लिये अपने सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया है. एमटीएनएल का अगस्त महीने का वेतन 24 अक्टूबर को देने की योजना है.

500 रुपये से भी कम में खरीदें ये इलेक्ट्रोनिक आइटम्स, Amazon-Flipkart की फेस्टिव सेल का उठाएं भरपूर फायदा

Dhanteras 2019: जानें अपने जन्मदिन के मुताबिक इस दिन क्या खरीदें जो आपको साल भर देगी फायदा

धनतेरस 2019: सोने की खरीदारी के दौरान ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

धनतेरस पर खरीदना है सोना तो SBI के इस शानदार ऑफर का लें फायदा, 32% तक मिल सकता है डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
Embed widget