एक्सप्लोरर

BlackBerry Evolve, Evolve X स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, भारत में बनाए गए हैं दोनों स्मार्टफोन

BlackBerry Evolve इस महीने के अंत में सेल के लिए उपलब्ध होगा तो वहीं Evolve X को यूजर्स मिड सितंबर से खरीद पाएंगे.

नई दिल्ली: ऑप्टिमस वो कंपनी है जिसे भारत में स्मार्टफोन बेचने के लिए लाइसेंस मिला हुआ है. कंपनी ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Evolve और Evolve X स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि दोनों स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों को ध्यान पर रखकर बनाया गया है.

फोन की कीमत

BlackBerry Evolve की कीमत 24,990 रुपये है तो वहीं BlackBerry Evolve X की कीमत 34,990 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन एमेजन एक्सक्लूसिव होंगे. BlackBerry Evolve इस महीने के अंत में सेल के लिए उपलब्ध होगा तो वहीं Evolve X को यूजर्स मिड सितंबर से खरीद पाएंगे.

स्पेसिफिकेशन

BlackBerry Evolve और Evolve दोनों 5.99 इंच के FHD+ डिस्प्ले और 1440x2560 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आते हैं. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग दी गई है. दोनों हैंडसेट 6 जीबी रैम और 64 जीबी के स्टोरेज के साथ आते हैं. यूजर्स स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. Evolve X में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है तो वहीं Evolve में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 450 चिपसेट.

दोनों स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं. बता दें कि कंपनी की तरफ से ये दोनों स्मार्टफोन पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो वायरलेस चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आते हैं. दोनों में डॉल्बी सपोर्ट और ऑडियो एक्सपीरियंस की सुविधा दी गई है. नया ब्लैकबेरी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो आउट ऑफ द बॉक्स है. कंपनी ने इस बात का भी ऐलान किया है कि वो 1 साल तक मंथली सिक्योरिटी अपडेट भी देगा.

सिक्योरिटी की अगर बात करें तो फोन दोनों डिवाइस में ब्लैकबेरी की तरफ से DTEK एप दिया गया है. इस एप का इस्तेमाल कर यूजर्स डिवाइस लॉक से लेकर अपडेट तक चीजें पा सकते हैं. हैंडसेट ब्लैकबेरी पासवर्ड कीपर एप के साथ भी आता है जिसकी मदद से आप अपने सारे जरूर पासवर्ड एक जगह सेव कर सकते हैं.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है तो वहीं 12MP+13MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. दोनों में एलईडी फ्लैश की सुविधा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget