एक्सप्लोरर

18 GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Asus ROG Phone 5, कीमत के मामले में इसे देगा टक्कर

Asus ने गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 18 GB दी गई है, जिसकी वजह से ये फोन काफी चर्चाओं में रहा. इसमें तीन मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं.

गेमिंग फोन के लिए जाने जाने वाली कंपनी Asus ने अपनी लेटेस्ट सीरीज ROG Phone 5 भारत में लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं. कंपनी ने ROG Phone 5, ROG Phone 5 Pro और ROG Phone 5 Ultimate को भारतीय बाजार में उतारा है. सबसे खास बात ये है कि इसमें एक मॉडल में 18 GB रैम दी गई है, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है. आइए जानते हैं और क्या-क्या है फोन में खास.

Asus ROG Phone 5 की कीमत Asus ROG Phone 5 के 8GB रैम +128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है. वहीं इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 57,999 रुपये है. इसके अलावा Asus ROG Phone 5 Pro के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही Asus ROG Phone 5 Ultimate का 18GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया है.

Asus ROG Phone 5 के स्पेसिफिकेशंस Asus ROG Phone 5 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,448 पिक्सल है. इसकी डिस्प्ले को को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है. फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में अब तक की सबसे ज्यादा 18 GB रैम दी गई है. साथ ही फोन में 512 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

गेमिंग के लिए है शानदार ऑप्शन ROG Phone 3 की तरह Asus ROG Phone 5 में भी AirTrigger 5, डुअल फ्रंट-फायरिंग स्पीकर्स, मल्टी-एंटीना वाई-फाई और क्वाड-माइक नॉयस कैंसलिंग सिस्टम फीचर्स दिए गए हैं. गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक बटन दिए गए हैं. आसुस के इस फोन के बैक कवर पर दो एक्स्ट्रा कैपेसिटिव एरिया दिया गया है.

जबरदस्त है कैमरा कैमरे की बात करें तो Asus ROG Phone 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एफ/1.8 अपर्चर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी आईएमएक्स 686 सेंसर, एफ/ 2.4 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

दमदार है बैटरी कनेक्टिविटी के लिए ROG Phone 5 में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. पावर के लिए फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन का डायमेंशन 172.8x77.2x10.29mm और वजन 238 ग्राम है.

iphone 12 से होगा मुकाबला Asus ROG Phone 5 स्मार्टफोन का भारत में मुकाबला iphone 12 से होगा. इस कीमत के आसपास भारत में आईफोन 12 है. आईफोन 12 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है. इस प्राइस में आपको इस फोन का 64 GB वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं इसके 128 GB वाले वेरिएंट मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है. इसके अलावा iPhone 12 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये है.

ये भी पढ़ें

इंतजार खत्म! Samsung Galaxy M12 आज भारत में होगा लॉन्च, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Oppo F19 Pro Plus, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget