एक्सप्लोरर

अब Face ID से खुलेगा घर का दरवाजा, Apple लाएगी ये कमाल का प्रोडक्ट

Apple नई स्मार्ट डोरबेल पर काम शुरू कर चुकी है. यह फेस आईडी की मदद से घर को अनलॉक करेगी. इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है.

अभी तक आप फेस आईडी से स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को अनलॉक करते आए हैं. अब जल्द ही फेस आईडी से आप अपने घर को भी अनलॉक कर सकेंगे. ऐपल अब एक नई स्मार्ट होम डोरबेल बना रही है, जो एडवांस्ड फेशियल रिकग्नेशन से लैस होगी. यह घर के स्मार्ट होम लॉक के साथ वायरलेस तरीके से जुड़ी होगी और जैसे ही घर के मालिक आएंगे, यह उनके फेस को स्कैन कर दरवाजे को अनलॉक कर देगी.

लॉक बनाने वाली कंपनी के साथ हाथ मिला सकती है ऐपल

अभी ऐपल अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर कई थर्ड पार्टी होमकिट लॉक बेचती है, लेकिन फेशियल रिकग्नेशन के साथ डोरबेल उसकी एक नई शुरुआत होगी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह डोरबेल कई थर्ड पार्टी होमकिट लॉक्स के साथ इंटीग्रेट हो सकती है. ऐसे भी कयास हैं कि ऐपल इसके लिए किसी लॉक बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी कर सकती है. 

इस डोरबेल पर अभी काम शुरू ही हुआ है और इसके अगले साल के बाद ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. ऐपल इसमें अपनी नई इन-हाउस नेटवर्किंग चिप का इस्तेमाल करेगी. ऐसे भी उम्मीद है कि कंपनी इसे अपने किसी दूसरे ब्रांड के नाम के साथ बाजार में उतार सकती है ताकि घरों में चोरी जैसी घटनाओं के समय ऐपल का नाम सामने न आए. 

स्मार्ट होम प्रोडक्ट का विस्तार करेगी ऐपल

ऐपल अगले साल अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट का विस्तार करेगी. इसके लिए कंपनी नए होम कंट्रोल डिवाइस को लॉन्च करेगी. इससे फेसटाइम कॉल्स भी की जा सकेगी और इसका आकार 6 इंच का होगा. इसकी कीमत किफायती होने की उम्मीद है. इसे दीवारों पर लगाया जा सकेगा. यह गूगल नेस्ट हब जैसा होगा. इसके साथ गूगल ऐपल टीवी और होमपॉड मिनी को भी अपडेट कर सकती है. इनके अलावा कंपनी 2025 में कम कीमत वाले ऐपल विजन प्रो की नेक्स्ट-जनरेशन लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

अब कॉल करने पर सुनाई देगी 'साइबर फ्रॉड से सावधान' वाली ट्यून, सरकार की इस अपील को न करें नजरअंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget