एक्सप्लोरर

iPhone, माइक्रोमैक्स और लेनोवो के स्मार्टफोन होंगे मंहगे

मोबाइल हैंडसेट खासकर आईफोन के ज्यादात्तर म़ॉडल महंगे हो सकते हैं, क्योंकि सरकार ने मोबाइल हैंडसेट के साथ टेलीविजन पर आय़ात शुल्क बढ़ा दिया है. इसी तरह की बढ़ोतरी माइक्रोवेब अवन, वाटर हीटर वगैरह पर बढ़ायी गयी है.

नई दिल्लीः मोबाइल हैंडसेट खासकर आईफोन के ज्यादात्तर म़ॉडल महंगे हो सकते हैं, क्योंकि सरकार ने मोबाइल हैंडसेट के साथ टेलीविजन पर आय़ात शुल्क बढ़ा दिया है. इसी तरह की बढ़ोतरी माइक्रोवेब अवन, वाटर हीटर वगैरह पर बढ़ायी गयी है. वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की है. इसके तहत मोबाइल हैंड सेट पर आयात शुल्क 10 के जगह 15 फीसदी होगी. ये नयी दरें लागू हो गयी हैं। मोबाइल हैंडसेट बाजार पर नजर रखने वाली संस्था काउंटरप्वाइंट के मुताबिक, 2017 के दौरान करीब 28 करोड़ मोबाइल हैंडसेट बिकने का अनुमान है. इसमे से 80 फीसदी मेक इन इंडिया होंगे जबकि बाकी आयातित यानि बाहर से बनकर आएंगे. आयात करने वालों में एपल, माइक्रोमैक्स, लेनेवो मुख्य रुप से शामिल हैं. काउंटरप्वाइंट के मुताबिक, एपल देश में बिकने वाले अपने मॉडल का करीब 88 फीसदी आयात करता है. ऐसे में अब या तो वो दाम बढ़ाएगी या फिर यहीं पर फोन असेंबल करना शुरु करेगी. रिसर्च एजेंसी का ये भी कहना है कि माइक्रोमैक्स और लेनेवो ने एसेंबली लाइन विकसित तो कर दिया है, लेकिन वहां काम शुरु नहीं हो पाया है. अब उम्मीद है कि ताजा फैसले के बाद दोनों ही कंपनियां यहां उत्पादन शुरु करेंगी. मोबाइल हैंडसेट बाजार में सैमंसग का दबदबा है और वो अपने सारे हैंडसेट यहीं तैयार करती है. देश में इस समय हर साल करीब 50 करोड़ मोबाइल हैडसेट तैयार हो रहा है जबकि तीन साल पहले ये संख्या 25 करोड़ के करीब थी. टेलीविजन टेलीविजन सेट के बाजार में वैसे तो ढेरों कंपनियां है लेकिन बाजार के बड़े हिस्से पर सैमसंग, एलजी और सोनी काबिज है. बाजार सूत्रों के मुताबिक, ड्यूटी में बढ़ोतरी का सैमसंग और एलजी पर कोई असर नहीं पड़े, क्योंकि उनके सारे टीवी सेट यहीं तैयार होते हैं. अलबत्ता सोनी पर जरुर असर पड़ सकता है, क्योंकि वो बड़े पैमाने पर आय़ात करती है. फिलहाल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आय़ी है। ध्यान रहे कि देश में करीब 90 लाख टीवी सेट इस समय सालाना आधार पर बिकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget