एक्सप्लोरर

इस साल एपल लाएगा iPhone के तीन नए कलर वेरिएंट

इस साल एपल अपने तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च करने वाली है और खास बात ये है कि इस साल कंपनी आईफोन के तीन नए कलर वेरिएंट भी लॉन्च करेगी.

नई दिल्लीः कूपरटिनो बेस्ड दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल इस साल अपने तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च करने वाली है और खास बात ये है कि इस साल कंपनी आईफोन के तीन नए कलर वेरिएंट भी लॉन्च करेगी.

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक एपल से जुड़ी जानकारिया देने वाले KGI सिक्योरिटीज़ के एनालिस्ट मिंग ची कोऊ ने बताया है कि एपल अपना सस्ता वेरिएंट आईफोन ग्रे, व्हाइट, ब्लू, ऑरेंज और रेड कलर वेरिएंट में उतार सकता है. अब तक की खबरों के मुताबिक इस साल कंपनी तीन आईफोन उतारेगी जिसमें सबसे कम कीमत वाला आईफोन 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा. ये बजट आईफोन होगा जिसकी कीमत 600 डॉलर (लगभग 40,300 रुपये) से लेकर 700 डॉलर (47000) के साथ आएगी.

इसके अलावा 6.5 इंच की स्क्रीन के साथ भी एक आईफोन लॉन्च किय जाएगा, जो ब्लैक , व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. गोल्ड कलर कंपनी पहली बार उतारेगी. खबर है कि ये OLED स्क्रीन के साथ आएगा और सबसे मंहगा वेरिएंट होगा. इसकी कीमत 900 (6000 रुपये) डॉलर से 1000 डॉलर (67,100 रुपये) हो सकती है. पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन X पर नजर डालें तो इसे कंपनी ने 999 डॉलर के साथ लॉन्च किया था और भारत में इसकी कीमत 89,000 रुपये से शुरु होती है.

नए आईफोन के लिए एपल बंद कर सकत है पुराने आईफोन

एक ताजा इनवेस्टर नोट में सामने आया है कि इन नए आईफोन्स की मांग बाजार में ज्यादा हो सकती है जिसे ध्यान में रखते हुए एपल आईफोन SE, आईफोन X को डिस्कंटीन्यू यानी इन दोनों मॉडल की बिक्री रोकी जा सकती है. जिसका मतलब है कि आने वाले नए फोन की बाजार में किसी औपचारिक जानकारी के बिना ही बढ़ती मांग को देखकर इन दो पुराने आईफोन मॉडल को कंपनी बंद कर सकती है.

ब्यूफिन रिचर्ज की ओर से सामने आए एक इनवेस्टर नोट की मानें तो एपल के इस साल आने वाले आईफोन की ज्यादा मांग होगी. एपल अपने इस लॉन्च होन वाले तीनों आईफोन की लगभग 28 मिलियन यानी 2.8 करोड़ यूनिट बनाएगी. इस साल के चाथे क्वार्टर में कंपनी 6.3 करोड़ आईफोन यूनिट बनाएगी और साल 2019 के पहले क्वार्टर में 4.6 करोड़ आईफोन यूनिट कंपनी की ओर से बनाई जाएंगी. इस तरह कुल 9.1 करोड़ नए लॉन्च बोन वाले आईफोन इस साल बनाए जाएंगे वहीं इस साल और अगले साल के 6 महीनों को जोड़ दें तो इस डेढ़ सालों में 9.2 करोड़ आईफोन यूनिट एपल तैयार करेगी.

रिपोर्ट का कहना है कि जिन-जिन यूजर्स को आईफोन X का डिस्प्ले ज्यादा छोटा लग रहा है वे आईफोन 11 प्लस की ओर स्विच करेंगे.

रिसर्चर की मानें तो नए तीन आईफोन की आने वाले चार क्वार्टर में 20 मिलियन (2 करोड़), 60 मिलियन (6 करोड़), 45 मिलियन (4.5 करोड़) और 40 मिलियन (4.0 करोड़) शिपमेंट हो सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस साल के तीसरे क्वार्टर में आईफोन X और आईफोन SE बंद किया जा सकता है. आईफोन X अभी एपल का बाजार में सबसे मंहगा हैंडसेट है बंद कर देगा. वहीं, आईफोन SE कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन है जो बंद हो सकता है.

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget