एक्सप्लोरर

M4 चिप के साथ लॉन्च हुए MacBook Air के नए मॉडल, Apple ने किया यह बड़ा दावा, जानें फीचर्स और कीमत

Apple ने भारत में दमदार M4 चिपसेट के साथ मैकबुक एयर के दो नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का कहना है कि इस एडवांस्ड चिपसेट के कारण ये दोगुनी तेज से टास्क कंप्लीट करेंगे.

Apple ने भारत में MacBook Air के नए मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं. 13 और 15 इंच साइज वाले इन मॉडल्स में एडवांस्ड M4 चिप दी गई है और ये नए स्काई ब्लू कलर में उपलब्ध होंगे. दमदार चिपसेट के बावजूद कंपनी ने इनकी कीमत पिछले साल लॉन्च हुए MacBook Air M3 मॉडल से कम रखी है. नए ग्राहकों को आकर्षित करने में यह बड़ी भूमिका निभा सकती है. आइए जानते हैं कि ऐपल के इस नए प्रोडक्ट्स में क्या-कुछ मिला है.

कंपनी का दावा- हर टास्क होगा तेज

कंपनी का कहना है कि M4 चिपसेट के कारण MacBook Air में मल्टीटास्किंग से लेकर फोटो और वीडियो एडिटिंग जैसे टास्क पहले से तेज होंगे. M4 चिप में 10-core CPU और 10-core GPU दिया गया है, जो इसे M1 की तुलना में दोगुना तेज बनाता है. ऐपल ने दावा किया है कि इंटेल-बेस्ड मैकबुक एयर की तुलना में M4 मॉडल 23 गुना तेज परफॉर्मेंस देते हैं. इसके बेस मॉडल में 16GB RAM मिलती है, जो 32GB तक कॉन्फिगर की जा सकती है. स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो यह 256GB से शुरू होकर 2TB तक जाती है.

12MP का सेंटर स्टेज कैमरा

नए मैकबुक एयर मॉडल्स में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा कैमरा दिया है. यह वीडियो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम में रखने के लिए कैमरा को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है. नए मॉडल्स को इस बार एक नया कलर मिला है और अब ये मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर के अलावा स्काई ब्लू कलर में भी उपलब्ध होगा. इन सब मॉडल्स के साथ ऐपल कलर-मैचिंग MagSafe चार्जिंग भी उपलब्ध करवा रही है. ये ऐपल इंटेलीजेंस सपोर्ट के साथ आते हैं.

कीमत और उपलब्धता

ऐपल ने भारत में 13 इंच M4 MacBook Air की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और 15 इंच मॉडल की 1,24,900 रुपये रखी गई है. यह 13 इंच M4 की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए M3 मॉडल की तुलना में लगभग 15 हजार रुपये कम है. नए मॉडल को अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और ये 12 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Apple ने M3 चिप के साथ लॉन्च किया नया iPad Air, मिलते हैं कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget