एक्सप्लोरर

Apple का मेगा इवेंट कल! iPhone 13 सीरीज समेत ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple अपने साल का सबसे बड़ा इवेंट कल आयोजित करने जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपनी अपकमिंग सीरीज के अलावा कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है.

Apple iPhone लवर्स का एक साल का इंतजार खत्म होने जा रहा है. कल कंपनी का साल का बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें iPhone 13 सीरीज समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं. कंपनी ने इस बार लॉन्च इवेंट का टाइटल "California Streaming" रखा है. इसके लिए इन्वाइट्स भी भेजे जा रहे हैं. इस मेगा इवेंट में सभी की नजरें कंपनी के नए आईफोन्स पर टिकी होंगी. इसके अलावा कंपनी और भी कई प्रोडक्ट्स से कल पर्दा उठाएगी. आइए जानते हैं ये इवेंट कल कितने बजे होगा और इसे कहां देखा जा सकता है.

कहां और कितने बजे देख सकते हैं इवेंट?
Apple iPhone का मेगा इवेंट "California Streaming" भारतीय समय के मुताबिक कल रात 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा. अगर आप इस लॉन्च इवेंट के गवाह बनना चाहते हैं यानि इसे लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट और कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं इस इवेंट में क्या-क्या लॉन्च हो सकता है. 

Apple iphone 13 Series
Apple iphone 13 सीरीज के तहत कंपनी iphone 13, iphone 13 pro, iphone 13 Pro Max और iphone 13 Mini को लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 के फेस आइडी फीचर में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलेंगी. कंपनी इसमें एक खास तकनीक पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स मास्क लगाकर भी फोन को अनलॉक कर सकेंगे. साथ ही फॉग में या फिर धूप में अगर किसी ने चश्मा लगा रखा है तो भी फोन यूजर के चेहरे को पहचान कर फोन को अनलॉक कर देगा.  

पहले से फास्ट होगी 5G की स्पीड
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 सीरीज को mmWave 5G का सपोर्ट मिल सकता है. कई देशों में इस साल तक mmWave 5G कवरेज मिलने लगेगी, जिससे iphone 13 के जरिए यूजर्स हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी का मजा ले पाएंगे. जानकारी के लिए बतादें कि mmWave नेटवर्क पर दूसरे 5G नेटवर्क की तुलना में फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है. लेकिन इसकी प्राइस भी ज्यादा होती है. 

Watch Series 7
अपने लॉन्च इवेंट में Apple लेटेस्ट Watch Series 7 से भी पर्दा उठाएगी. इस वॉच में छोटे बेजेल्स और एक फ्लैट-किनारे वाले डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही इसमें एक छोटी S 7 चिप दी जा सकती है बड़ी बैटरी या अन्य कंपोनेंट्स के लिए ज्यादा स्पेस देती है. ये चिपसेट ताइवान की एएसई तकनीक द्वारा बनाया जाएगा. इस वॉच में कई नए वॉच फेस देखने को मिलेंगे.

Apple iPad mini 6
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPad mini 6 को लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसके आगे के बेजेल्स अल्ट्रा-थिन होंगे. इसके कुछ फोटोज लीक हुए हैं जिससे पता चला है कि इस बार ऐपल अपने आईपैड में वॉल्यूम बटन को ऊपर की तरफ दे सकता है. साथ ही पावर बटन वॉल्यूम के बटन की दूसरी तरफ दिया जाएगा. इसका डिस्प्ले 9 इंच हो सकता है. ये A14 बॉयोनिक प्रोसेसर से लैस होगा. कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि कंपनी इसे 30 हजार रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है. 

ये भी पढ़ें

iPhone 13 Launch Date: इस तारीख को होगा Apple का इवेंट, लॉन्च होगा iPhone 13

Apple को लगा बड़ा झटका, अमेरिका की कोर्ट ने ऐप स्टोर के नियमों में ढील देने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget