एक्सप्लोरर

खत्म हुआ इंतजार, आज लॉन्च होगी iPhone 12 सीरीज, जानें डिजाइन से लेकर कीमत तक सबकुछ

Apple की iPhone 12 सीरीज आज लॉन्च होने जा रही है. इस सीरीज को Hi, Speed टैग लाइन के साथ पेश किया गया है. आज Apple का स्पेशल इवेंट होगा जिसमें कंपनी अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी. ये इवेंट ऐप्पल पार्क से रात 10.30 बजे से वर्चुअली आयोजित किया जाएगा.

Apple की इस सीरीज का आईफोन लवर्स को लंबे समय से इंतजार है. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. ऐप्पल (Apple) ने अपने बहुप्रतीक्षित सीरीज आईफोन 12 (iPhone 12) को आज लॉन्च करने जा रहा है. एक स्पेशल इवेंट में सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अपने सबसे छोटे आईफोन, iPhone 12 mini से भी पर्दा उठा सकती है.

4 मॉडल होंगे लॉन्च Apple अपने इवेंट में iPhone 12 सीरीज के चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. इसमें iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं. इन सभी डिवाइसेज को ऐपल 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा.

ये हो सकती है कीमत लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 12 mini का स्क्रीन साइज 5.1 इंच होगा और इसकी कीमत करीब 699 डॉलर यानी 51,000 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा 6.1 इंच डिस्प्ले वाला iPhone 12 यूएस में 799 डॉलर यानी करीब 58,300 रुपये तय की जा सकती है. इन दोनों स्मार्टफोन्स में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB से 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है.

इनकी ये हो सकती है कीमत वहीं iPhone 12 Pro का डिस्प्ले 6.1 इंच का होगा और फोन की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 73,000 रुपये हो सकती है. इनके अलावा iPhone 12 Pro Max का डिस्प्ले 6.7 इंच का होगा और इसकी शुरुआती कीमत 1099 डॉलर यानी करीब 80,000 रुपये रखी जा सकती है. इस इवेंट में कंपनी MagSafe वायरलेस चार्जर भी मार्केट में उतार सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ आधिकारिक रूप से अभी इन स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

ऐसा होगा डिजाइन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि iPhone 12 का डिजाइन iPhone 4 से मिलता जुलता हो सकता है. ऐपल ने इसे 2010 में लॉन्च किया था. नए आईफोन में कर्व्ड एज की जगह फ्लैट एज हो सकती हैं. Apple ने iPad Pro में ऐसा किया है. नए iPhone में कथित तौर पर स्टेनलेस स्टील के किनारे भी होंगे.

पहला 5G iPhone होगा मार्केट में कई सारे फोन 5G टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिए गए हैं. Apple की iPhone 12 सीरीज पहली 5G सीरीज होगी. Apple के विश्लेषक मिंग-ची कूओ के अनुसार सभी चार आईफोन में 5G होगा, लेकिन सिर्फ हाई एंड प्रो लेवल मॉडल ही फास्टेस्ट 5G स्पीड से लैस होगा.

ये भी पढ़ें

लॉन्च से पहले iPhone 12 की कीमत हुई लीक, जानिए कितनी होगी इन 5G स्मार्टफोन्स की प्राइस Apple का दिवाली ऑफर, iPhone 11 खरीदने पर AirPods मिलेगा फ्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget