एक्सप्लोरर

Apple Launch Event: iPhone 13 सीरीज, Watch Series 7 और Apple iPad mini 6 के साथ मिलेगा बहुत कुछ, जानें डिटेल्स

Apple इस बार अपना लॉन्च इवेंट 14 सितंबर को आयोजित करने जा रहा है. इस लॉन्च इवेंट में iphone 13 सीरीज के अलावा ऐपल वॉच और आईपैड मिनी 6 से पर्दा उठ सकता है. आइए जानते हैं इनकी फुल डिटेल्स.

Apple अपने साल का सबसे बड़ा इवेंट जल्द आयोजित करने वाला है. इस इवेंट में कुछ ही दिन का समय बचा है. हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में आयोजित होने वाला ये इवेंट इस बार 14 तारीख को होगा. इसमें कंपनी iPhone 13 सीरीज के अलावा Watch Series 7 और Apple iPad mini 6 भी लॉन्च कर सकता है. लॉन्च से पहले इन प्रोडक्ट्स से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं. आइए जानते हैं इस बार कंपनी अपने इवेंट में क्या कुछ नया लेकर आने वाली है. 

Apple iphone 13 Series
Apple iphone 13 सीरीज के तहत कंपनी iphone 13, iphone 13 pro, iphone 13 Pro Max और iphone 13 Mini को लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 के फेस आइडी फीचर में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलेंगी. कंपनी इसमें एक खास तकनीक पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स मास्क लगाकर भी फोन को अनलॉक कर सकेंगे. साथ ही फॉग में या फिर धूप में अगर किसी ने चश्मा लगा रखा है तो भी फोन यूजर के चेहरे को पहचान कर फोन को अनलॉक कर देगा.  

पहले से फास्ट होगी 5G की स्पीड
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 13 सीरीज को mmWave 5G का सपोर्ट मिल सकता है. कई देशों में इस साल तक mmWave 5G कवरेज मिलने लगेगी, जिससे iphone 13 के जरिए यूजर्स हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी का मजा ले पाएंगे. जानकारी के लिए बतादें कि mmWave नेटवर्क पर दूसरे 5G नेटवर्क की तुलना में फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है. लेकिन इसकी प्राइस भी ज्यादा होती है. 

Watch Series 7
अपने लॉन्च इवेंट में Apple लेटेस्ट Watch Series 7 से भी पर्दा उठाएगी. इस वॉच में छोटे बेजेल्स और एक फ्लैट-किनारे वाले डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही इसमें एक छोटी S 7 चिप दी जा सकती है बड़ी बैटरी या अन्य कंपोनेंट्स के लिए ज्यादा स्पेस देती है. ये चिपसेट ताइवान की एएसई तकनीक द्वारा बनाया जाएगा. इस वॉच में कई नए वॉच फेस देखने को मिलेंगे.

Apple iPad mini 6
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPad mini 6 को लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसके आगे के बेजेल्स अल्ट्रा-थिन होंगे. इसके कुछ फोटोज लीक हुए हैं जिससे पता चला है कि इस बार ऐपल अपने आईपैड में वॉल्यूम बटन को ऊपर की तरफ दे सकता है. साथ ही पावर बटन वॉल्यूम के बटन की दूसरी तरफ दिया जाएगा. इसका डिस्प्ले 9 इंच हो सकता है. ये A14 बॉयोनिक प्रोसेसर से लैस होगा. कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि कंपनी इसे 30 हजार रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है. 

ये भी पढ़ें

iPhone 13 की लॉन्चिंग से पहले Apple को झटका! 82 फीसदी यूजर्स को नहीं है खरीदने में दिलचस्पी

Apple iPhone 12 से कम होगी iPhone 13 की कीमत, नई प्राइस का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget