एक्सप्लोरर

Surf Excel से था गुस्सा, लेकिन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर Microsoft Excel को नेगेटिव रेटिंग्स दी

यह पहला मौका नहीं है जब किसी और ऐप पर गुस्सा निकाला गया हो. 2017 में भी लोगों ने Snapchat के सीईओ के Snapdeal को नेगेटिव रेटिंग्स दे दी थी.

डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी Surf Excel ने अपने प्रचार के लिए नए टीवी विज्ञापन जारी किए थे. होली के मद्देनज़र बनाए गए एक विज्ञापन को लेकर Surf Excel लोगों के निशाने पर आ गया. इस विज्ञापन में Surf Excel ने होली के दिन एक लड़की को अपने मुस्लिम दोस्त को मस्जिद तक पहुंचाने की कहानी दिखाई थी. लेकिन लोगों ने इसको नापसंद करने के चक्कर में गूगल प्ले स्टोर पर माइक्रोसॉफ्ट Excel को नेगेटिव प्वाइंट से रेट कर दिया.

एक यूजर ने गूगल प्ले स्टोर पर माइक्रोसॉफ्ट Excel को नेगेटिव रीव्यू देते हुए उसे हिंदू विरोधी बताया. इस यूजर ने लिखा कि Surf Excel का बॉयकॉट किया जाना चाहिए, क्योंकि ये हिंदू विरोधी है.

Surf Excel से था गुस्सा, लेकिन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर Microsoft Excel को नेगेटिव रेटिंग्स दी

दूसरे यूजर ने लिखा है, ''मैं Excel एप को तब तक पसंद करता था, जब तक इसने सर्फ बनाने वाली कंपनी के साथ पार्टनरशिप नहीं की थी. अब जहां भी मुझे Excel शब्द दिखाई देता है, मुझे हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की याद आ जाती है.''

Surf Excel से था गुस्सा, लेकिन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर Microsoft Excel को नेगेटिव रेटिंग्स दी

ट्विटर पर कुछ लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर गलत ऐप को नेगेटिव रेटिंग्स देने वालों के बारे में भी लिखा है. एक यूजर ने इसके बारे में ट्वीट कर लिखा, ''जब आपको Surf Excel और माइक्रोसॉफ्ट Excel में फर्क नहीं मालूम चलता तो ऐसी ही गलती होती है.''

एक अन्य यूजर ने लिखा कि Surf Excel की बजाए माइक्रोसॉफ्ट Excel को नेगेटिव रेंटिंग्स देने वालों पर मुझे हंसी आ रही है.

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब लोगों ने गलत ऐप को नेगेटिव रेटिंग्स दी हों. 2017 में भी Snapchat के सीईओ के भारतीय लोगों पर किए कमेंट पर नाराज होकर यूजर्स ने गलती से Snapdeal को नेगेटिव रेटिंग्स दी थीं.

कैसे हुआ विवाद इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि होली के दिन एक मुस्लिम बच्चा कपड़े गंदे होने के डर से बाहर नहीं निकलता है. लेकिन तभी उसकी एक दोस्त गली में मौजूद सभी बच्चों के रंग खत्म करवाकर उसे मस्जिद तक छोड़कर आती हैं. लड़की अपने दोस्त को कहती भी है कि तुम्हें बाद में रंग लगवाना होगा.

लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को पकड़कर इसे हिंदुओं के विरोध बता दिया और Surf Excel के बॉयकॉट की अपील करने लगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?

'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत

पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम

UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?

Embed widget