एक्सप्लोरर

169 रु. के टैरिफ प्लान के साथ एयरटेल लाया 1,399 रुपये में स्मार्टफोन, 13 अक्टूबर से शुरु होगी बिक्री

रिलायंस जियो के फीचर फोन की चुनौती से निपटने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कैशबैक ऑफर के साथ 1,399 रुपये की कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो के फीचर फोन की चुनौती से निपटने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कैशबैक ऑफर के साथ 1,399 रुपये की कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च किया है.  शुक्रवार से ये स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.  जियोफोन की तर्ज पर  एयरटेल भी  इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले यूजर्स को आकर्षक डेटा ऑफर और कैशबैक बेनिफिट दे रहा है.

169 रुपये में 4G डेटा और कॉलिंग इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले यूजर्स को 169 रुपये का रीचार्ज करवाने पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 512MB डेटा हर दिन मिलेगा. ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा. ठीक ऐसा ही प्लान जियो ने अपने फीचर फोन जियो फोन के साथ उतारा है. जिसमें 153 रुपये के टैरिफ प्लान में 512 MB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉल दी जा रही है.

airtel

मिलेगा 1500 रुपये कैशबैक इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको पहली बार 2,899 रुपये चुकाने होंगे. इसके बाद आपको लगातार 36 महीनों तक 169 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा. स्मार्टफोन खरीदने के 18 महीने के बाद यूजर्स को 500 रुपये कैशबैक दिया जाएगा, जबकि 36 महीने बीत जाने के बाद यूजर्स को 1,000 रुपये का बाकी का कैशबैक दिया जाएगा. इस तरह कंपनी आपको कुल 1500 रुपये का कैशबैक दे रही है. जिसके बाद आपको ये स्मार्टफोन महज 1,399 रुपये में मिलेगा.

एयरटेल-कॉर्बन A40 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

  • कॉर्बन A40 स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रिजॉल्यूशन 800 X 480 पिक्सल है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग पर चलता है.
  • स्मार्टफोन में 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कॉर्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर और 1GB रैम दी गई है.
  • स्मार्टफोन में तस्वीरें खींचने के लिए 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी लेने के लिए 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है.
  • एयरटेल-कॉर्बन के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 1400mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.
  • ये एक डुअल सिम फोन है जिसमें एक साथ दो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो एयरटेल और जियो दोनों की सिम इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget