एक्सप्लोरर

Airtel ने शुरु किया अपने कस्टमर्स के लिए डेटा रोल ओवर प्रोग्राम, अब नहीं रहेगी डेटा की चिंता!

एयरटेल ने पिछले महीने ही प्रोजेक्ट नेक्स्ट का ऐलान किया था. जिसमें पोस्टपेड यूजर का प्लान में महीने के बाद बचने वाले डेटा को अगले महीने के बिल साइकिल में जोड़ दिया जाएगा.

 नई दिल्लीः एयरटेल ने पिछले महीने ही प्रोजेक्ट नेक्स्ट (डेटा रोल ओवर प्रोग्राम) का ऐलान किया था. जिसमें पोस्टपेड यूजर का प्लान में महीने के बाद बचने वाले डेटा को अगले महीने के बिल साइकिल में जोड़ दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को रोल आउट 1 अगस्त से होना था ऐसे में ये सुविधा एयरटेल के पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए शुरु हो चुकी है.

खास बात ये है कि अभी एयरटेल ये ऑफर सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए लाई है. प्रीपेड या ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए प्रोजेक्ट नेक्स्ट शुरु नहीं किया गया है.

कैसे काम करता है ये डेटा रोल ओवर प्रोग्राम

अगर किसी ग्राहक ने अगस्त महीने में 8 जीबी डेटा का प्लान लिया है. और अगस्त के अंत तक वह 6 जीबी डेटा ही इस्तेमाल करता है तो ऐसे में उसका 2 जीबी डेटा बचा हुआ है. ये बचा हुआ 2 जीबी डेटा जो अब तक नई बिल साइकिल शुरु होते ही बाउंस हो जाता था अब अगले महीने के डेटा अकाउंट में जुड़ जाएगा. ऐसे में अब अगर ग्राहक को सितंबर महीने में 8 जीबी प्लान में पिछले महीने का 2 जीबी डेटा जुड़ जाएगा और सितंबर की बिल साइकिल में 10 जीबी डेटा मिलेगा.

इसका मतलब ये है कि अब आपको ये मलाल नहीं रहेगा कि आपने अपने अकाउंट का डेटा इस्तेमाल नहीं किया और डेटा आप इस्तेमाल नहीं कर सकें. जिस डेटा के लिए आप कीमत चुकाएंगे उसे आगे इस्तेमाल कर सकेंगे.

यहां शर्त है कि यूजर को अगले महीने भी अपना वहीं प्लान रखना होगा जो पिछले महीने था यानी अगर आपने प्लान बदल लिया तो आप डेटा अगले महीने में शिफ्ट नहीं करा सकेंगे. यूजर्स 200 जीबी तक डेटा ही अगले महीने के लिए कैरी फॉर्वर्ड कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget