एक्सप्लोरर

लड़की ने गुस्से में आकर Amazon को किया ट्वीट, जवाब आया; ''यह अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है''

ट्विटर पर एक अदिति नाम की लड़की ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @Sassy_Soul_ से एमेजन को ट्वीट कर शिकायत की.

नई दिल्ली: ये दुनिया कई अद्भुत और दिलचस्प लोगों से भरी है. और शायद इस चीज के लिए हमें सोशल मीडिया का धन्यवाद करना चाहिए जो हमें रोजाना कुछ ऐसी चीजें परोस रहा है जिससे हम खुश होने के साथ बहुत कुछ नया भी सीख रहे हैं. तो आईए आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार किस्सा बताते हैं जिससे आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

आप लोगों को ऐसे कितने किस्से याद हैं जब एक व्यक्ति अपनी परेशानी को लेकर ई- कॉमर्स वेबसाइट जैसे स्नैपडील, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट और एमेजन जैसी कंपनियों को याद करता है और उनसे अपनी परेशानी को लेकर सवाल पूछता है. जिसे देखते हुए कंपनी भी उसका जवाब देती है. तो वहीं वो व्यक्ति कंपनी से कुछ ऐसा पूछ देता है जिससे आप लोटपोट हो जाते हैं जैसे, '' कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'' इस सवाल का जवाब कंपनी भी अपने ही तरीके से देती है. खैर, ऐसे किस्से तो पुराने हो चुके हैं. लेकिन कुछ इससे भी मजेदार आज ट्विटर पर हुआ जब एक ग्राहक ने एमेजन को टारगेट किया.

अदिति ने Amazon को शिकायत की

ट्विटर पर एक अदिति नाम की लड़की ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @Sassy_Soul_ से एमेजन को ट्वीट कर शिकायत की. शिकायत में लड़की ने कहा कि, '' तुम खुदको दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट बताते हो लेकिन एक घंटा ब्राउज़ करने के बाद भी मुझे वो चीज नहीं मिल रही जो मुझे चाहिए.”'

अदिति के इस ट्वीट के बाद एमेजन हरकत में आया और अदिति को ये जवाब दिया कि, " ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं. क्या आप हमें बता सकती हैं कि हमारी वेबसाइट पर आप क्या देख रही हैं?”

इसके बाद अदिति ने यूटर्न लेते हुए एमेजन को जवाब दिया कि, " बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए….”

अदिति के ट्वीट का Amazon ने दिया ये जवाब

अदिति के रिप्लाई के बाद एमेजन ये बात समझ गया कि अदिति उनके साथ मस्ती कर रही है और धन से एमजेन ने अदिति के ट्वीट का रिप्लाई कुछ इस तरह दिया. एमेजन ने लिखा, '' “यह अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है… दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है.”

एमेजन के इस रिप्लाई को देखकर एक बात तो तय है कि अदिति के अलावा ई- कॉमर्स वेबसाइट ने अन्य सभी ग्राहकों का भी दिल जीत लिया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget