एक्सप्लोरर

फेसबुक के 81 हजार यूजर्स का पर्सनल डेटा हुआ चोरी : रिपोर्ट

फेसबुक के लिए साल 2018 काफी खराब चल रहा है. एक के बाद एक यूजर्स की डेटा चोरी होने की खबर आ रही है. अब एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि फेसबुक के 81 हजार यूजर्स के अकॉउंट को हैक कर उनका डेटा चुरा लिया गया है.

नई दिल्ली: फेसबुक के लिए साल 2018 काफी खराब चल रहा है. एक के बाद एक यूजर्स की डेटा चोरी होने की खबर आ रही है. अब एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि फेसबुक के 81 हजार यूजर्स के अकॉउंट को हैक कर उनका डेटा चुरा लिया गया है. बीबीसी की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि हैकर्स ने 81 हजार लोगों का अकॉउंट हैक कर कर लिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हैकर्स एक यूजर की पर्सनल डिटेल 10 सेंट (6.50 रुपए) में बेच रहे हैं. इस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है कि डेटा किसने चुराया है लेकिन यह बताया गया है यूजर्स का डेटा बेचने के लिए जिस वेबसाइट पर इसका विज्ञापन दिया गया है  उसका डोमेन सेंट पीटर्सबर्ग में है.

दरअसल इस साल सितंबर में बीबीसी को FBsellar नाम के यूजर ने जानकारी दी थी कि उसके पास 12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के अकॉउंट की जानकारी है और वह उसे बेचना चाहता है. इसके बाद जब बीबीसी की तरफ से साइबर सिक्योरिटी फर्म डिजिटल शैडो ने इस मामले की जांच की तो पाया कि वह सचमुच 81 हजार यूजर्स के अकॉउंट को उनके मैसेज के साथ बेच रहा हैं. इतना ही नहीं जांच में पता चला कि हैकर्स के पास 1 लाख 76 हजार यूजर के ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर भी हैं. हैकर्स जिन यूजर्स के डेटा को बेच रहे हैं, उनमें यूक्रेन, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और ब्राजील समेत कई दूसरे देशों के हैं.

इस पूरे मामले पर फेसबुक की तरफ से कहा गया है कि इस मामले पर ब्राउजर मेकर से बात की जा रही है. फेसबुक के वाइस-प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) गाय रोजेन ने बीबीसी को बताया कि "हम इस मामले पर ब्राउजर मेकर्स से बात कर रहे हैं.उन्हें ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जिन एक्सटेंशन से यूजर्स का डेटा चुराया गया, वो अब उनके प्लेटफॉर्म से हटाए जाएं."उन्होंने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले पर कानूनी एजेंसियों से भी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस वेबसाइट पर यूजर्स का डेटा बेचे जाने का विज्ञापन है उसे ब्लॉक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget